Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें यह खास सलाद

वजन घटाने के लिए क्या आप भी किसी हेल्दी विकल्प की तलाश में हैं तो इस सलाद की मदद से आपको फायदा मिल सकता है।
Updated:- 2024-07-05, 19:04 IST
Is rajma good for weight loss

वजन घटाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और फिर भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको वेट लॉस के लिए ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। Dietician Gauri Anand | Health Coach | वेट लॉस जर्नी में राजमा सलाद खाने की सलाह देती हैं। इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इस बारे में

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है राजमा सलाद

belly fat loss

इस सलाद की खासियत यह है कि इसमें उबले हुए राजमा का इस्तेमाल किया जाता है और सभी तरह की हरी सब्जी को ऐड किया जाता है जैस खीरा, शिमला मिर्च, बेल पेपर, टमाटर। इनमें फाइबर, प्रोटीन और एंटी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपको तृप्ति प्रदान करते हैं। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है साथ ही, मेटाबॉलिज्म भी सही होता है और इस तरह से वजन घटाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इस हेल्दी रेसिपी के बारे में

राजमा सलाद बनाने की सामग्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Gauri Anand | Health Coach | Diet plan (@balancedbitesbygauri)

  • उबला हुआ राजमा- 1 कप
  • खीरा- बारीक कटा हुआ -1 कप
  • टमाटर- 1 कप
  • शिमला मिर्च- 2 चम्मच
  • बेल पेपर- 2 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • चाट मसाला- 1 टेबलस्पून
  • ऑलिव ऑयल -1 चम्मच

यह भी पढ़ें-दिनभर महसूस होती है कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

विधि

  • राजमा सलाद बनाने के लिए एक कटोरे में सबसे पहले ऑयल डालें।
  • अब इसमें आपके पास जो भी सब्जी है वह डाल दें।
  • इसमें उबला हुआ राजमा मिलाएं।
  • चाट मसाला डालें,इसमें नींबू का रस डालें।
  • इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • आप चाहें तो इसमें उबला हुआ कॉर्न भी डाल सकते हैं।
  • तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी राजमा सलाद 

यह भी पढ़ें-बरसात में बीमारियों से बचने के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।