सर्दियों में उठाएं गरमा-गरम चिकन सूप का लुत्फ, जानें आसान रेसिपी

सर्दियों का सीजन आ गया है और साथ ही सूप का भी। हम सर्दियों में गर्माहट के लिए अलग-अलग सब्जियों का सूप बनाकर पीते हैं। यह स्वाद में तो अच्छे होते ही हैं साथ ही इनमें मौजूद कई पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में हमें घर पर सूप बनाकर पीना चाहिए। मगर बार-बार वही सब्जियों का सूप पीकर आप बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें और चिकन सूप बना कर देखें।
चिकन का सूप बनाना बेहद आसान है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हालांकि, आप चिकन सूप कई तरह से बना सकती हैं, लेकिन लहसुन-अदरक वाला चिकन सूप काफी स्वादिष्ट होता है। जिसे आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
चिकन सूप Recipe Card
चिकन सूप बनाने के लिए आप छोटे-छोटे पीस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Ingredients
- 200 ग्राम- चिकन
- 1- प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 चम्मच- लहसुन- अदरक का पेस्ट
- 3 इलायची
- 1 चम्मच- हल्दी
- स्वादानुसार- नमक
- 6- काली मिर्च
- 1- तेजपत्ता
- 4 चम्मच- तेल
- 1- टमाटर (कटा हुआ)
- 1 कप- हरा धनिया
Step
- Step 1:
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से साफ कर लें और धोकर सूखने के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
अब एक कुकर को गैस पर रखें और 4 चम्मच तेल, प्याज, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता, इलायची डालकर भून लें।
- Step 3:
प्याज हल्की ब्राउन होने के बाद इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दें।
- Step 4:
अब इसमें धुला हुआ चिकन, नमक, हल्दी, कटा हुआ हरा धनिया और कटा हुआ टमाटर डाल दें।
- Step 5:
अब कुकर बंद करके 2 से 3 सीटी आने तक सूप को हल्की आंच पर पकने दें।
- Step 6:
बस आपका चिकन सूप तैयार है, ाजिसे एक बाउल में निकालकर हरा धनिया डालकर सर्व करें।
बनाने का तरीका
- चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से साफ कर लें और धोकर सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब एक कुकर को गैस पर रखें और 4 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो आंच हल्की कर दें और बारीक कटा हुआ प्याज, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता, इलायची डालकर भून लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- नॉन वेज बनाना है तो चिकन तवा फ्राई ट्राई करें
- प्याज हल्की ब्राउन होने के बाद इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दें। आप लहसुन का पेस्ट भी डाल सकते हैं। इससे सूप में स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा।
- अब इसमें धुला हुआ चिकन डालकर 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भून लें। फिर इसमें 2 कप पानी डालें और स्वादानुसार नमक, हल्दी, कटा हुआ हरा धनिया और कटा हुआ टमाटर डाल दें।
- अब कुकर बंद करके 2 से 3 सीटी आने तक सूप को हल्की आंच पर पकने दें, लेकिन आपको पानी की मात्रा का ध्यान रखना है।
इसे ज़रूर पढ़ें- चिकन को दें नया ट्विस्ट और ट्राई करें चिकन फिंगर्स, जानें रेसिपी
- सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और चेक करें कि चिकन अच्छी तरह से पक गया हो। अगर पानी कम लग रहा है तो आप डाल सकते हैं।
- बस आपका गरमा-गरम चिकन सूप तैयार है, जिसे एक बाउल में निकालकर हरा धनिया डालकर सर्व करें। (4 डिफरेंट सूप रेसिपीज)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।