पाव के साथ भाजी नहीं बल्कि बनाएं पिज्जा स्लाइडर्स, स्नैक्स की ऐसी रेसिपी कि लोग खाते रह जाएंगे

पाव भाजी से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आपने कभी पाव से बना पिज्जा स्लाइडर ट्राई किया है? अगर नहीं, तो यह स्नैक आपके किचन में एक नया स्वाद लेकर आएगा। नॉर्मल पिज्जा बनाने का झंझट छोड़िए और कुछ ऐसा बनाइए जो कम मेहनत में ज्यादा मजेदार हो!
पिज्जा स्लाइडर्स एक फ्यूजन रेसिपी है, जिसमें मुलायम पाव बन्स को पिज्जा के टॉपिंग और चीज से भरकर बेक किया जाता है। इसका क्रिस्पी बाहरी टेक्सचर और अंदर की चीजी फिलिंग इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बनाती है। बच्चों के टिफिन से लेकर पार्टी स्नैक तक, यह रेसिपी हर मौके के लिए परफेक्ट है।
चीजी पिज्जा स्लाइडर्स Recipe Card
आइए इस बार पाव बन से पिज्जा बनाने का तरीका जानिए।
Ingredients
- 6 पाव बन्स
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 50 ग्राम स्वीटकॉर्न
- 3-4 लहसुन की कलियां
- 2 बड़े चम्मच पिज्जा पास्ता सॉस
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- 1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचप
- 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1/2 चम्मच ऑरिगेनो
- 1 कप ग्रेटेड मोजेरेला चीज
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
पहले एक पैन में ते डालकर गर्म करें और सब्जियों को बारी-बारी डालकर हल्का भून लें।
- Step 2:
सब्जियों में चिली फ्लेक्स, ग्रीन चिली सॉस, पिज्जा सॉस, नमक और केचप डालकर मिक्स करें।
- Step 3:
पाव बेस पर पिज्जा सॉस फैलाएं और उस पर स्टफिंग और चीज डालकर फॉइल पेपर से ढकें।
- Step 4:
इसे 10 से 15 मिनट तक बेक करें। आपके चीजी पिज्जा स्लाइडर तैयार हैं।
इसमें शिमला मिर्च, स्वीटकॉर्न, प्याज और मोजेरेला चीज का लाजवाब कॉम्बिनेशन इसे सुपर टेस्टी बनाता है। इसे आप ओवन में बेक कर सकते हैं या तवे पर भी बना सकते हैं। तो अब जब भी स्नैक में कुछ नया और लाजवाब चाहिए, तो पाव भाजी की जगह पिज्जा स्लाइडर्स बनाइए और देखिए कैसे लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे!
इसे भी पढ़ें: घर पर तैयार करें देसी स्टाइल पिज्जा, जानें रेसिपीज
चीजी पिज्जा स्लाइडर्स बनाने का तरीका-
- पहले आप स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें। उसमें कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब प्याज, शिमला मिर्च और स्वीटकॉर्न डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
- इसमें चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, हरी मिर्च सॉस, टोमैटो केचप और हल्का सा नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब पाव बन्स तैयार करें और उन्हें बीच से आधा काट लें, लेकिन पूरी तरह अलग न करें। हर पाव के अंदर वाले हिस्से पर पिज्जा पास्ता सॉस समान रूप से फैलाएं।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं आटे का हेल्दी पिज्जा, फटाफट नोट कर लें शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी
- अब पहले से तैयार स्टफिंग को हर पाव के बीच में भरें। इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजेरेला चीज अच्छी मात्रा में डालें।
- एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर बटर या ऑयल ग्रीस करें। तैयार पिज्जा स्लाइडर्स को ट्रे पर रखें। ट्रे को एल्युमीनियम फॉइल पेपर से ढक दें ताकि चीज अच्छे से मेल्ट हो जाए।
- पहले से गर्म किए हुए ओवन में 180°C पर 10-15 मिनट तक बेक करें। जब चीज मेल्ट होकर हल्का गोल्डन ब्राउन दिखने लगे, तो स्लाइडर्स को ओवन से निकालें।
- गरमागरम चीजी पिज्जा स्लाइडर को प्लेट में निकालें। ऊपर से थोड़ा-सा ऑरेगेनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें। प्लेट के साइड पर टोमैटो केचप रखें और कोल्ड कॉफी या शेक के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।