ये रहा नया जुगाड़ अब मिनटों में तैयार होगी बाजार जैसी कोल्ड कॉफी, नोट करें रेसिपी

जिस तरह लोग सर्दियों में ठंड से छुटकारा पाने के लिए गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, उसी तरह से गर्मी में चिलचिलाती धूप और ताप से राहत पानी के लिए कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक तलाशते हैं। गर्मी के इस मौसम में यदि आप रोज-रोज चिलचिलाती गर्मी धूप से परेशान हैं और वही रोजाना के शिकंजी और शरबत से ऊब गए हैं, तो आपके दिल-दिमाग को तरोताजा करने के लिए आज हम आपको इंस्टेंट कोल्ड कॉफी की एक धांसू रेसिपी बताएंगे। यह रेसिपी काफी कम समय में बिना कॉफी मशीन के बन जाएगी, वो भी बिल्कुल झागदार। इसके अलावा इस कॉफी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप बाजार में मिलने वाले 200-250 रुपये वाले कॉफी से बेहतर और कम दाम में बना सकते हैं।
दो पैकेट कॉफी पाउडर
- आधा कप मिल्क क्रीम या मिल्क पाउडर
- दो कप दूध
- 4 चम्मच चीनी
- एक कप बर्फ के टुकड़े
- कोको पाउडर
- आइसक्रीम
- फ्रेश क्रीम
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में लेने हैं स्वाद के मजे, तो घर पर बनाएं रबड़ी कुल्फी
कैसे बनाएं कोल्ड कॉफी
- कोल्ड कॉफी बनाने के लिए एक पैन में दो गिलास पके हुए दूध को रखें, दूध एकदम चिल्ड हो।
- अब ब्लेंडर जार लें और उसमें 5-6 चम्मच यानी आधा कप से भी कम गर्म पानी लें।
- पानी में चीनी और दो पैकेट कॉफी पाउडरडालें और इसे 1-2 मिनट तक ब्लेंड करें।
- ब्लेंड करने से कॉफी, चीनी और पानी मिलकर झाग या फोम बनने लगेगा।
- अब ब्लेंडर में क्रीम डालकर और फेंट लें और ध्यान दें कि चीनी, कॉफी और क्रीम तीनों अच्छे से मिक्स हो जाए।
- अब कांच की सर्विंग गिलास लें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
- अब गिलास में मिक्सी में तैयार कॉफी मिश्रण डालें।
- कॉफी और बर्फ में ऊपर से चिल्ड दूध डालकर मिक्स करें।
- सर्व करने से पहले गिलास में आइसक्रीम, चॉकलेट सिरप और कोको पाउडर डाल सकते हैं।
कोल्ड कॉफी बनाने में ये टिप्स आएंगे काम
- कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सभी चीजों का मिश्रण बहुत जरूरी है, इसलिए आप चाहें तो आइसक्रीम, फ्रेश क्रीम औरकोको पाउडर डालकर सर्व करने से पहले एक बार और अच्छे से मिक्सी में मिक्स कर सकते हैं।
- कॉफी पाउडर, चीनी और पानी डालकर तीनों को ब्लेंड करते वक्त पानी का उपयोग न के बराबर करें।
- मिक्सी नहीं है तो आप कॉफी पाउडर, चीनी और पानी को गिलास में डालकर चम्मच से भी फेंट सकते हैं, इससे भी फोम बन जाएगा।
इसे भी पढ़ें: एक्सपेरिमेंट के चक्कर में पॉपुलर हुई बबल टी के बारे में ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।