हम सभी के घरों में टोमैटो कैचप तो होते ही है, चाहे हम खुद खरीदकर लाएं या फिर पिज्जा और बर्गर समेत कई दूसरे फास्ट फूड के साथ मिले। कई बार लोग पैकेट में पड़े टोमैटो कैचप को बेकार समझकर फेंक देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ बेहतरीन क्लीनिंग हैक्स बताएंगे। किचन के बर्तनों की सफाई हो या जंग की, कैचअप की मदद से आप बहुत आसानी से काम निपटा सकते हैं।
आपका फेवरेट टोमैटो कैचप आपके खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा जंग लगे हुए बर्तनों की सफाई हो या पुराने पीतल कांसे के बर्तनों की खोई हुई चमक, कैचअप की मदद से बहुत आसानी से सभी की सफाई कर सकते हैं।
तांबे के बर्तनों की सफाई
अधिकांश भारतीय घरों में तांबे के बर्तनों का उपयोग किया जाता है। पानी स्टोर करने के लिए बॉटल हो या पूजा के लिए कलश, घरों में तांबे के बर्तनों का उपयोग तो होता ही है। आपके तांबे के बर्तन यदि काले पड़ गए हैं, तो आप उसे कैचअप की मदद से साफ कर सकते हैं। तांबे के बर्तनों में टोमेटो कैचअप लगाएं और स्क्रबर से रगड़ते हुए खोई हुई चमक वापस पाएं।
जंग लगे हुए बर्तन
जंग लगे हुए पुराने बर्तन किसी को नहीं पसंद, अक्सर स्टील और लोहे के बर्तनों में जंग लग जाती है। आप बर्तनों में लगी जंग को हटाने के लिए कैचअप का उपयोग कर सकते हैं (टोमैटो कैचअप)। दाग हटाने के लिए बर्तन में कैचअप लगाकर आधा-एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में स्क्रबर में नींबू, बेकिंग सोडा और नमक लगाकर जंग लगे हुए बर्तन को साफ कर लें।
कांसे और पीतल के बर्तन
पीतल और कांसे के बर्तन हम सभी के घरों में होती है। हवा और पानी पड़ने से ये काले पड़ जाते हैं। आप अपने पुराने पीतल और कांसे के बर्तन को साफ करने के लिए एक कटोरी में नमक और कैचअप को मिक्स करें और उसे पीतल एवं कांसे के बर्तन में लगाकर अच्छे से रगड़लें। आपके पुराने काले कांसे के बर्तन साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: 'बाप रे बाप' आम है या सोना, दर्जन भर खरीदने के लिए खर्च करने पड़ेंगे 5 से 10 हजार रुपये
स्टील के बर्तनों की करें सफाई
तांबे और पीतल की तरह स्टील के बर्तनों की सफाई के लिए कैचअप का यूज कर सकते हैं। कैचअप में नमक मिलाएं और स्टील के बर्तनों में लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद स्क्रबर में डिशवॉश जैल लगाकर बर्तनों की गंदगी को साफ कर लें।
जले हुए बर्तनों की सफाई
कई बार हमसे चावल, दूध और दाल समेत कई चीजें जल जाती है, जो बर्तनों में ही चिपक कर रह जाती है। बर्तनों में जले के दाग को साफ करने के लिए रात में कैचअप लगाकर छोड़ दें। दूसरी सुबह स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें, जले के निशान हो जाएंगे गायब।
इसे भी पढ़ें: बेहद काम का है रसोई में रखा यह एक मसाला, इन चीजों के लिए करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों