घर पर बनाएं टेस्टी 'ब्रैड कस्टर्ड', सीखें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजों को खाने और पीने का मजा ही कुछ और होता है। इस सीजन में मैंगो शेक, आइसक्रीम और कस्टर्ड की डिमांड बाजार में बढ़ जाती है। आप इन्हें घर पर भी तैयार कर सकती हैं। खासतौर पर घर पर कस्टर्ड बनाना बेहद आसान होता है।
इसे बहुत ही कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है। अमातौर पर लोगों ने फ्रूट कस्टर्ड के बारे में सुना है, मगर घर पर ब्रैड कस्टर्ड भी बनाया जा सकता है। यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है। बेस्ट बात तो यह है कि ब्रैड कस्टर्ड को बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी खाना पसंद करेंगे।
ब्रैड कस्टर्ड Recipe Card
आसान स्टेप्स में सीखें ब्रैड कस्टर्ड बनाना।
Ingredients
- 8-10 ब्रैड
- 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
- 1/2 लीटर दूध
- 1/2 कप चीनी
- 5 ड्रॉप्स रोज एसेंस
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
Step
- Step 1:
सबसे पहले 8-10 ब्रैड के किनारों को कट कर लें और उन्हें बड़ी सी परात में फैला दें।
- Step 2:
इसके बाद थोड़े से दूध को अलग कर लें और बाकी दूध को गैस पर रख कर उबाल लें।
- Step 3:
अलग किए हुए दूध में कस्टर्ड डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स करें। ध्यान रखें कि दूध में कस्टर्ड की गांठ न पड़े।
- Step 4:
दूध के उबलने पर उसमें चीनी और कस्टर्ड का घोल डाल लें। अब दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- Step 5:
इसके बाद आप ब्रेड पर तैयार कस्टर्ड के घोल को डाल कर फैला लें और ड्राई फ्रूट से गार्निश करें।
- Step 6:
इतना करने के बाद लगभग 2 घंटे के लिए कस्टर्ड को फ्रिज में रख दें और ठंडा होने पर परोसें। यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
तो चलिए आज हम आपको ब्रैड कस्टर्ड बनाने की आसान विधि बताते हैं-
विधि
- सबसे पहले फ्रेश ब्रैड लें और उसके किनारों को चाकू की मदद से अलग कर लें। आप चाहें तो ब्रैड के किनारों को बिना हटाए भी कस्टर्ड तैयार कर सकती हैं, मगर ऐसा करने पर जब कस्टर्ड बन कर तैयार होगा तब यह ब्रैड के किनारे दिखने में अच्छे नहीं लगेंगे।
- इसके बाद आप एक बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख लें। दूध को उबालने से पहले 3 बड़े चम्मच दूध को पहले ही अलग कर लें। इस बात का ध्यान रखने कि कस्टर्ड बनाने के लिए रॉ मिल्क का इस्तेमाल नहीं करना है। दूध को पहले ही उबाल कर रख लें।
- अब अलग किए हुए दूध में 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड मिलाएं और इसे अच्छी तरह से घोल लें। इस बात का ध्यान रखें कि कस्टर्ड पाउडर की गांठ न बनने दें। आपको बाजार में कई फ्लेवर्स में कस्टर्ड मिल जाएगा अपनी पसंद के हिसाब से आप कोई भी फ्लेवर चुन सकती हैं।
- अब गैस पर चढ़ा हुआ दूध जब उबलने लगे तब उसमें चीनी मिलाएं और साथ में अलग से दूध में घोला गया कस्टर्ड मिलाएं। इस मिश्रण को 1 मिनट तक पकाएं।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाएगा तो वह गाढ़ा हो जाएगा। ऐसा होने पर आप उसे आंच से उतार सकती हैं। अब आप इसमें रोज एसेंस या वनीला एसेंस की 5 ड्रॉप्स मिलाएं।
- एक बड़ी परात में ब्रैड को फैलाएं और उस पर इस मिश्रण को डाल दें। आप ब्रैड की दो अलग लेयर पर भी मिश्रण को डाल सकती हैं। इसके लिए आप पहली लेयर पर कस्टर्ड डालें और फिर दूसरी ब्रैड रख कर उस पर भी कस्टर्ड डालें।
- आखिरी में आप ड्राई फ्रूट्स से ब्रैड कस्टर्ड को गार्निश कर सकती हैं और इसे कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर आप इसे परोस सकती हैं।
Image Credit: sarah20august/Sarah's kitchen/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।