इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं लौकी की सूखी सब्जी और खाने का लें मज़ा

गर्मियों के मौसम में बहुतायत में मिलने वाली सब्जियों में से एक है लौकी। लौकी की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है और ये स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होती है। लौकी के कोफ्ते हों या भुर्जी इसकी सब्जियों का स्वाद लाजवाब होता है।
लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि लौकी की ये सब्जियां बनाना थोड़ा मुश्किल है, तो हम आपको लौकी की सूखी सब्जी की एक आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकती हैं और रोटी, पूड़ी या पराठे के साथ इसका भरपूर मज़ा उठा सकती हैं। यही नहीं ये सब्जी बड़ों के साथ बच्चों को भी स्वाद से भरपूर लगेगी।
लौकी की सूखी सब्जी Recipe Card
लौकी की सूखी सब्जी की रेसिपी
Ingredients
- लौकी-1/2 किलो
- घी-2 टेबल स्पून
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- बारीक कटा हुआ प्याज -1
- गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच
- नमक -स्वादानुसार
- लहसुन -4 -5 कलियां
- तेल -आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
लौकी को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें और कुकर में 5 मिनट के लिए उबालें।
- Step 2:
एक कढ़ाही में थोड़ा तेल डालें और तेल गर्म होने पर इसमें थोड़ा जीरा, कटी हुई प्याज और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें।
- Step 3:
प्याज हल्की भूरी होने पर इसमें सारे सूखे मसाले और आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं।
- Step 4:
कुकर का स्टीम ठंडा होने पर उबली हुई लौकी को कुकर से बाहर निकालकर कढ़ाही में मसालों के साथ मिक्स करें।
- Step 5:
5 मिनट के लिए इसे ढककर पकने दें। लौकी की सब्जी तैयार है इसे गरमा -गर्म सर्व करें और इसका मज़ा उठाएं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले लौकी को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। अब कटी हुई लौकी को हल्का सा उबाल लें। इसके लिए आप गैस में कुकर रखें और उसमें थोड़ा घी डालकर गर्म करें।
- घी गर्म होने पर उसमें जीरा डालें और जीरा हल्का भूरा होने तक पकाएं। अब इसमें 1 /4 चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसमें कटी हुई लौकी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करते हुए इसमें 1/4 कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद करें।
- लौकी को धीमी गैस में उबलने दें। कुकर में एक सीटी आने पर गैस धीमी करें और इसे 5 मिनट के लिए पकने दें। 5 मिनट बाद गैस बंद करें और स्टीम ठंडा होने दें।
- एक कढ़ाही में थोड़ा तेल डालें और तेल गर्म होने पर इसमें थोड़ा जीरा, कटी हुई प्याज और बारीक कटा हुआ लहसुन डालें। प्याज हल्की भूरी होने पर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं।
- कुकर की स्टीम ठंडी होने पर उबली हुई लौकी को कुकर से बाहर निकालें और इसे कढ़ाही में मसालों के साथ मिलाएं। इसमें अच्छी तरह से मसाले मिक्स होने दें। 5 मिनट के लिए इसे ढककर पकने दें।
- 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें। लौकी की सब्जी तैयार है आप इसे गरमा-गर्म रोटी, पूड़ी या नान के साथ सर्व करें और इसका मज़ा उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।