घर पर झटपट बनाएं करेला की चटनी, जानें रेसिपी

ज्यादातर लोग करेला की सब्जी नहीं खाते हैं। क्योंकि यह बेहद कड़वा होता है। लेकिन अगर आपको कहें कि इसकी चटनी भी बनती है? तो क्या आप यकीन करेंगी? शायद नहीं लेकिन करेला से आप ड्राई चटनी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
तरीका-1
आवश्यक सामग्री
- 3 छोटे करेला
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच हींग
- 2 चम्मच मूंगफली (पीसे हुए)
- 1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 चम्मच तिल
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच कैस्टर चीनी
- 2 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
बनाने का तरीका
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले करेला को अच्छे से धो लें। ताकि इसमें जमी मिट्टी हट जाए।
- अब करेला को 2 भाग में काट लें। फिर इसके बीज निकाल लें। अब इससे कद्दूकस कर लें।
- कम से कम 1 कप कद्दूकस किया हुआ करेला की जरूर पड़ेगी।
- अब एक बर्तन में करेला, नमक और पानी डालें। अब इसे अच्छे से निचोड़कर अलग रख दें।
- गैस पर पैन को गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हींग और कद्दूकस किया हुआ करेला डालें।
- इसे मध्यम आंच पर करीब 8-10 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें 2 चम्मच पीसी हुई मूंगफली, 1/2 कप नारियल, 1 चम्मच तिल, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक सॉटे करें।
- फिर इसमें 2 चम्मच कैस्टर चीनी, 2 चम्मच नींबू का रस,1/2 चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपकी करेला की चटनी।
- इसे तुरंत किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।
- आप इसे किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकती हैं। (प्याज और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
तरीका-2
आवश्यक सामग्री
- 2 मीडियम करेला
- 1/4 छोटा चम्मच नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1/4 छोटा चम्मच ग्रीन चिली पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच तिल
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 कप गुड़ (वैकल्पिक चीनी)
इसे भी पढ़ें:10 मिनट में बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी
बनाने का तरीका
- करेला की ड्राई चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें धोकर साफ कर लें।
- फिर करेला के बीज निकाल लें। अब कद्दूकस की मदद से इस कस लें।
- अब इसमें नमक डालें और अच्छे से मिक्स करके 20 मिनट तक अलग रख दें।
- 20 मिनट बाद करेला को अच्छे से निचोड़ लें, ताकि इसमें मौजूद सारा पानी निकल जाए।
- अब एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर इसे गर्म करें।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ करेला डालकर इसे कम आंच पर पकाएं।
- इसे बीच-बीच में पकाते रहें और धीरे-धीरे पकने दें। (लहसुन चटनी रेसिपी)
- जब यह पूरी तरीके से पक और सूख जाए तब इसमें 1/4 छोटा चम्मच ग्रीन चिली पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट,1 बड़ा चम्मच तिल, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालकर कुछ मिनट के लिए भून लें।
- आखिर में 1/4 कप गुड़ या चीनी डालकर कुछ देर तक पकाएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
- लीजिए तैयार है आपकी करेला की चटनी।
इसे भी पढ़ें:घर पर झटपट तैयार करें लौकी की चटनी, खाते ही आ जाएगा स्वाद
परफेक्ट करेला चटनी बनाने की टिप्स
- करेला का कड़वापन दूर करने के लिए इसे अच्छे से धोएं। कम से कम 4-5 बार धोना सुनिश्चत करें।
- ताजे की जगह आप ड्राई नारियल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- चटनी बनाने के लिए ज्यादा तेल का उपयोग न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik &Vibha's Kitchen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।