Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

सर्दी जाने से पहले जरूर खाकर देखिए बथुये के पराठे

सर्दियों में बथुआ बड़ी आसानी से मिल जाता है। कई लोग बथुये का रायता खाना पसंद करते हैं लेकिन आप एक बार बथुये के पराठे ट्राई करके देखिए फिर आप हर सर्दी इसके पराठे जरूर खाना चाहेंगी।
Updated:- 2018-10-30, 12:17 IST
bathua ka pratha

सर्दियों में गर्मा-गर्म पराठे खाना का अपना ही अलग मजा है। अगर आप आलू, पनीर, दाल या फिर प्याज के पराठे खाकर थक चुकी हैं तो आपको बथुए के पराठे जरूर ट्राई करने चाहिए। 

वैसे भी सर्दियों में बथुआ बड़ी आसानी से मिल जाता है। बथुआ खाने से स्किन और बाल ग्लो करते हैं। कई लोग बथुये का रायता खाना पसंद करते हैं लेकिन आप एक बार बथुये के पराठे ट्राई करके देखिए फिर आप हर सर्दी इसके पराठे जरूर खाना चाहेंगी। 

क्या-क्या चाहिए बथुये के पराठे बनाने के लिए? 

  • बथुआ  
  • गेहूं का आटा 
  • पराठे तलने के लिए तेल 
  • जीरा: 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग
  • नमक: स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च 
  • अदरक 

Easy Bathua Ka Paratha Recipe inside

ऐसे बनते हैं बथुये के पराठे 

  • बथुये को अच्छे से साफ कीजिए और साफ पानी से 2 बार धो लीजिए। अब छलनी में रखकर पानी सूखने तक बथुये को सुखा लीजिए और इसके बाद इन्हें बारीक काट लीजिए। 
  • आटे में अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हींग नमक और बथुआ डाल लीजिए। साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल भी डालकर सभी चीजों को मिला लीजिए। अब पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिए। 
  • अब गुथे आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दीजिए। 

Read more: आलू से कैसे बनाई जाती हैं 20 मिनट में टिक्की

  • 15 से 20 मिनट बाद हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए। 

Easy Bathua Ka Paratha Recipe

  • अब कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गर्म करिए। गर्म तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए। जीरा भुनने पर हरी मिर्च डाल दीजिए। 
  • अब कटा हुआ बथुआ, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिए। चमचे से चलाकर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिए। इसे 5 मिनट तक ढक कर धीमी गैस पर पकाइए। अब बथुए की पिठ्ठी बना लीजिए। 
  • पराठे बनाने के लिए आटे से थोड़ा सा आटा निकालिए। गोल लोई बनाइए और इसे सूखे आटे में लपेटकर बेलिए। इस पर थोड़ा सा तेल लगाइए और चारों ओर से लोई को उठाकर बंद कीजिए। इसे फिर से सूखे आटे में लपेटकर गोल बेल लीजिए। 
  • अब तवा गैस पर रखकर गर्म कीजिए। इस पर तेल लगाइए और  पराठा तवे पर डाल दीजिए। पराठे को निचली सतह से सिक जाने पर पलट दीजिए। पराठा जब दूसरी सतह से सिक जाए तब इस पर तेल लगाइए और पलटकर दूसरी ओर भी तेल लगा दीजिए। इसके बाद गैस धीमी करके पराठे को खस्ता होने दीजिए। अब बथुआ के पराठे तैयार हैं। अब गरमागरम बथुआ के परांठे. दही, चटनी और अपनी मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिए और खाइए। 

Tips 

सर्दियों में अगर आप गुनगुने पानी से आटा गुथते हैं तो आटा जल्दी और अच्छा गुथा जा सकता है। पराठा सिकने के बाद आंच धीमी करके पराठे को सेकने से यह करारा हो जाता है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।