मक्खन बनाते वक्त न करें ये गलतियां, नहीं बिगड़ेगा स्वाद

मलाई जमा कर ज्यादातर लोग घर पर ही मक्खन बनाते हैं। बता दें कि मक्खन बनाना आसान नहीं है, साथ ही कुछ गलतियों के चलते मक्खन बिगड़ सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-08, 11:21 IST
easy way to make makhan at home,

पराठे के साथ हो या ब्रेड के साथ हर कोई मक्खन लगाकर खाना पसंद करते हैं। साथ ही ऐसी कई सारी रेसिपीज है, जो मक्खन के बिना अधूरी है। बहुत से लोग हैं, जो बाजार से मक्खन लाकर खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वहीं ऐसे भी लोग हैं, जो घर पर ही मक्खन बनाकर खाना पसंद करते हैं। बता दें कि ऐसे भी बहु से लोग हैं, जो रोजाना खरीदे हुए दूध को गर्म कर उसके मलाई को स्टोर करते हैं। जब मलाई खूब सारा अच्छे से स्टोर हो जाता है, तो उसे लोग एक साथ मथकर मक्खन बनते हैं। मक्खन को लोग खाने के साथ-साथ घी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग हैं, जिनकी ये शिकायत है कि उनसे परफेक्ट मक्खन नहीं बन पाती है। ऐसा होने के पीछे मक्खन बनाते वक्त की गई गलतियां। मक्खन बनाते वक्त की गई ये गलतियां मक्खन को ठीक से बनने नहीं देती है। 

मक्खन बनाते वक्त न करें ये गलतियां

makkhan

ठीक से मलाई न बनाना

अच्छी मात्रा में मक्खन के लिए आपको सबसे पहले अच्छी और मोटी मलाई जमाने (मोटी मलाई जमाने के टिप्स) की जरूरत है। बता दें कि मलाई जितनी अच्छी और मोटी होगी मक्खन इतनी अच्छी निकलेगी। इसलिए मलाई के लिए फुल क्रीम दूध लें और उसे धीमी आंच में पकाएं। इसके अलावा दूध जब अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर ठंडा होने दें। ठंडा होने के लिए दूध की मलाई को छेड़े बिना फ्रिज में रखें और 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें। 4-5 घंटे बाद दूध ठंडा हो जाए तो उसमें से मलाई निकालकर किसी बर्तन में निकालते जाएं। मलाई को इसी तरह से इकट्ठा करें और एक डिब्बा हो जाए तो मिक्सी से मथकर मक्खन निकाल लें।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Tips: गर्मियों में घी निकालने के आसान टिप्स

मक्खन निकालने का समय 

मक्खन कब निकाल रहे हैं इसके लिए वक्त बहुत जरूरी है। गर्मियों में हमेशा सुबह और शाम में मक्खन निकालें। वहीं सर्दियों में दोपहर के वक्त मक्खन निकालें। गर्मियों में दिन के वक्त धूप होती है, इसलिए मक्खन निकालते वक्त वह गर्मी के कारण पिघल जाती है। इसलिए सुबह और शाम के वक्त मक्खन निकालें।

मलाई को फ्रिज में स्टोर न करना

avoid mistakes while making makhan

मक्खन निकालने के लिए मलाई को फ्रिज में स्टोर करें, वहीं मथने के लिए बर्फ और ठंडा पानी का उपयोग करें। इसके अलावा सर्दियों मलाई से मक्खन निकालने (मक्खन निकालने की ट्रिक ) से पहले रात में मलाई को फ्रिज से बाहर निकाल लें। ज्यादा ठंडा होने के कारण मक्खन नहीं निकलेगी, अगर मक्खन निकालने में दिक्कत हो तो गर्म पानी का उपयोग करें।  

इसे भी पढ़ें: घर पर बना रही हैं घी तो ट्राई करें ये 3 ट्रिक्स

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।