चुटकियों में तैयार करें अनार फ्लेवर वाली पानी पूरी, यह रही आसान रेसिपी

हमारे मुंह में पानी आ जाता है जब भी हम पानी पुरी का नाम सुनते हैं। लोग कई तो इतने शौकीन होते हैं कि हर रोज ऑर्डर करते हैं और खाते हैं। यही वजह है कि अब पानी पुरी की एक नहीं, बल्कि कई रेसिपीज फॉलो की जाती हैं। ऐसे में अगर आप रेगुलर वाली पानी पूरी खाकर बोर हो गए हैं, तो पानी पूरी के साथ ये एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं।
ये अलग-अलग तरह की पानी पूरी आपके घर पर सभी को बहुत पसंद आएंगी। वहीं, बेहतर होगा कि आप अनार के फ्लेवर वाली पानी पुरी बनाएं। इस पानी पुरी को बनाना बहुत ही आसान है, अगर आप थोड़ी हेल्थ को लेकर अवेयर रहती हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
अनार वाली पानी पूरी Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें अनार वाली पानी पूरी।
Ingredients
- अनार के दाने- 1 कप
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- पुदीना- 1 कप
- हरा धनिया- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- पूरी- रेडीमेट
Step
- Step 1:
अनार का पानी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले अनार को छिलको से अलग कर लें।
- Step 2:
अब ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। फिर एक मिक्सर ग्राइंडर में डालकर सभी सामग्रियों को पीस लें।
- Step 3:
अब एक छन्नी की मदद से पीसे हुए अनार को छान लें।
- Step 4:
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और गोलगप्पे को फ्राई कर लें।
- Step 5:
एक प्लेट में निकालकर रखे और आलू को उबालकर बनाएं।
- Step 6:
जब सभी सामग्री तैयार हो जाए, तो हरी चटनी के साथ सर्व करें।
View this post on Instagram
आप इस पानी पूरी को भी घर पर किसी पार्टी में भी ट्राई कर सकते हैं, इसकी फिलिंग और पानी रेगुलर पानी से बहुत ही अलग होता है। मगर इसकी खास बात इसमें इस्तेमाल होने वाला अनार का पानी है। आइए जानते हैं अनार से बनी पानी पूरी की रेसिपी।
विधि

- अनार का पानी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले अनार को छिलको से अलग कर लें। फिर दाने एक बाउल में निकालकर रख लें और साफ कर लें।
- अब ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। अनार के दाने में एक चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, स्वादानुसार- नमक, अदरक का टुकड़ा को डालकर इकट्ठा कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- फरवरी की गुलाबी सर्दी में आप भी जिंजर गार्लिक सूप करें ट्राई, जानें आसान रेसिपी
- फिर एक मिक्सर ग्राइंडर में डालकर सभी सामग्रियों को पीस लें। अब एक छन्नी की मदद से पीसे हुए अनार को छान लें। जब अनार को छान लें, तो इसमें पानी को मिलाकर गोलगप्पे का पानी तैयार कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- आलू के पकोड़े नहीं बनाएं कतलियां, पराठे और नान के साथ लें मजा
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और गोलगप्पे को फ्राई कर लें। एक प्लेट में निकालकर रखे और आलू को उबालकर बनाएं और जब सभी सामग्री तैयार हो जाए, तो अनार के पानी के साथ गोलगप्पे को सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।