फरवरी की गुलाबी सर्दी में आप भी जिंजर गार्लिक सूप करें ट्राई, जानें आसान रेसिपी

गुलाबी सर्दी में बॉडी में गर्माहट की जरूर होती है, इसलिए कई लोग ऐसी चीज खाना पसंद करते हैं जिससे ठंड का एहसास कम हो। इसलिए कई लोग अपनी डाइट में सूप को शामिल करते हैं।
सूप स्वाद में अच्छे होते ही है साथ में यह हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद भी माने जाते हैं। इसलिए कई लोग खाना-खाने से पहले कुछ टेस्टी और सेहतमंद सूप का सेवन करना पसंद करते हैं।
अगर आप भी फरवरी की गुलाबी सर्दी में कुछ अलग सूप ट्राई करना चाहते हैं, तो फिर आप जिंजर गार्लिक सूप ट्राई कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जिंजर गार्लिक सूप की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
जिंजर गार्लिक सूप Recipe Card
जिंजर गार्लिक सूप बनाने की आसान रेसिपी
Ingredients
- अदरक- 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
- लहसुन-5 कलियां कद्दूकस
- मिक्स वेजिटेबल्स- 1 कप
- प्याज-1/2 बारीक़ कटा हुआ
- शिमला मिर्च-1/2 बाटिक कटी हुई
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- तेल-1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- कॉर्न फ्लोर-1/2 चम्मच
- मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले सभी सब्जियों को साफ करके बारीक काट लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद एक बर्तन में 2 कप पानी को डालकर गर्म करें। पानी गर्म होने के बाद करीब कटी हुई सब्जियों के अलावा लहसुन और अदरक को भी डाल दें।
- Step 3:
अब इसमें आधा चम्मच नमक, काली मिर्च पाउडर और मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 4:
इसके बाद करीब 10 मिनट पकने के बाद सभी सब्जियों को छानकर अलग निकाल लें।
- Step 5:
इसके बाद सूप के पानी में कॉर्न फ्लोर और करीब 2 कप अतिरिक्त पानी को डालकर करीब 15 मिनट तक पकने दें।
- Step 6:
अब इसमें एक चम्मच तेल, शिमला मिर्च, लहसुन और अदरक को बारीक काटकर करीब 10 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
- Step 7:
10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और कुछ देर ठंडा होने के बाद सर्व करें।
जिंजर गार्लिक सूप बनाने का तरीका
- घर पर जिंजर गार्लिक सूप बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सबसे पहले सबसे सभी सब्जियों को अच्छे से साफ करके बारीक-बारीक काट लीजिए।
- इसके बाद एक बर्तन में करीब 2 कप पानी डालकर गर्म करें। इसके बाद गर्म पानी में एक चम्मच नमक और सभी सब्जियों को डालकर करीब 10 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकने दें।
इसे भी पढ़ें: DIY Cooking Tips: यह एक सॉस की रेसिपी आके सारे स्नैक्स के साथ आएगी काम, देख लें बनाने के टिप्स
- 10 मिनट बाद पानी में से सभी सब्जियों को छानकर निकाल लें और पानी को गैस पर ही रहने दें। अब पानी में 2 चम्मच तेल, लहसुन और अदरक को डालकर करीब 5 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट पकने के बाद सूप में काली मिर्च पाउडर, मिर्च पाउडर और शिमला मिर्च को बारीक काटकर करीब 5 मिनट और पकने के लिए छोड़ दें। (इन टिप्स से बनेगा परफेक्ट बोंडा)
- 5 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और कुछ देर ठंडा होने के बाद सूप को सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।