मलमास में उबले हुए आलू से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज

मलमास का पवित्र महीना शुरू हो गया है और इस महीने में लोग ज्यादातर सात्विक भोजन करते हैं। ऐसे में यदि आपको कुछ चटपटा या अच्छा खाने का मन करे तो उबले हुए आलू से बने इन डिशेज को जरूर ट्राई करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-19, 17:33 IST
boiled aloo recipe

हिंदू धर्म के लोगों के लिए मलमास का यह शुभ महिना बेहद खास होता है। मलमास के दौरान लोग कई व्रत, अनुष्ठान और पूजा पाठ करते हैं। इस महीने में लोग अपने श्रद्धानुसार व्रत रखते हैं और जो व्रत नहीं रख पाते हैं वो सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं सात्विक भोजन क्या है? यदि नहीं तो बता दें कि सात्विक भोजन में मांस, मदिरा और लहसुन प्याज का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसे में यदि कोई सात्विक भोजन कर रहा हो और उसे कुछ चटपटा खाने का मन करे तो उनके लिए भी हम उबले हुए आलू के कुछ रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बिना लहसुन प्याज के बना सकते हैं।

मलमास के लिए घी वाली आलू टिक्की 

 minute snacks with potato

घी वाली आलू टिक्की बनाना बेहद आसान है, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दो से तीन उबला हुआ आलू। आलू को छीलकर अच्छे से मैस करें और इससे छोटी-छोटी लोई बनाकर टिक्की बना लें। अब पैन में एक चम्मच देसी घी डालकर टिक्की धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेक लें। जब ये सुनहरे रंग में अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसे प्लेट में निकल लें और ऊपर से नमक और चाट मसाला छिड़ककर गरमा गरम सर्व करें।

मलमास के लिए बनाएं फ्राई आलू

instant snacks with potato

फ्राई आलू बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए 2-3 आलू को उबालकर छिलका उतार लें। अब इसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काटकर डायरेक्ट गर्म तेल में डीप फ्राई (डीप फ्राई को ऑप्शन) कर सकते हैं या फिर इसे बेसन या कॉर्न फ्लोर में नमक मिर्च डालकर डीप करें और फिर फ्राई करें। गरमा-गरम फ्राई किए हुए इस आलू को कैचप के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें : केवल गर्मियों में मिलता है यह दुर्लभ फल, बहुत से लोग आज भी हैं अनजान

मलमास के लिए सात्विक आलू चाट

evening snacks with potato

आलू चाट वो भी बिना प्याज के कैसे अच्छी लगेगी आप यही सोच रहे होंगे, लेकिन आप इसे घी, दही और इमली से स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आलू टिक्की को घी में सेक कर एक प्लेट में लें अब इसमें दही, नमक, हरी मिर्च की चटनी, आधा चम्मच नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला पाउडर, इमली का रस, उबले हुए मटर को डालकर अच्छे से टिक्की के साथ मिक्स कर सर्व करें। टिक्की घी में बनाएं तो ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।

इसे भी पढ़ें : इन मिस्टेक्स से बेक नहीं हो पाते हैं केक, बेकिंग के वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

उबले हुए आलू से बने इन डिशेज को आप चाय और चटनी के साथ दोपहर में सर्व करें। बारिश के दौरान इसका मजा और भी ज्यादा आएगा।

 

उबले हुए आलू से आप इन स्नैक्स को बनाकर खा सकते हैं, भले ही ये साधारण रेसिपी है, लेकिन आप इसे मलमास के लिए बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।