आलू के पकोड़े नहीं बनाएं कतलियां, पराठे और नान के साथ लें मजा

जैसे आम को फलों का राजा कहा जाता है, ठीक वैसे ही आलू सब्जियों में बादशाह है। यह कितनी सब्जियों का साथ निभाता है। कोई सब्जी कम पड़ा जाए, तो आलू काम आ जाता है। आलू-गोभी, आलू-बैंगन, आलू-सोयाबीन, आलू-शिमला मिर्च और न जाने क्या-क्या आलू से बन जाता है। समोसे और ब्रेड पकोड़े की शान भी आलू ही। इसके बिना कई चीजों का स्वाद बेकार लगता है।
बच्चे से लेकर बूढ़े तक, आलू खाने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती। आलू के स्नैक्स भी खूब पसंद किए जाते हैं। अब ऐसे में हम आपके लिए एक और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। आप आलू की कतलियां भी बना सकते हैं। यह चटपटी और स्वादिष्ट रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है। प्लेन पराठे और नान के साथ आलू की कतली का मजा लिया जा सकता है। आज रेसिपी ऑफ ड दे में हम इसकी रेसिपी आपके साथ शेयर करने वाले हैं।
आलू की कतली Recipe Card
साधारण आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो अब आपको आलू की कतली ट्राई करनी चाहिए।
Ingredients
- 6-7 आलू
- 3 बड़े चम्मच घी
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 2 हरी मिर्च
- 1 टहनी करी पत्ता
- 1/4 छोटा चम्मच राई
- ½ छोटा चम्मच हींग
- 2 प्याज ¾ छोटा चम्मच हल्दी
- 1½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1½ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटी चम्मच काला नमक
- 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 2 चुटकी कसूरी मेथी
- चिली फ्लेक्स
- हरा धनिया
- बारीक कटा हुआ
Step
- Step 1:
आलू को छिलके सहित गोल आकार में काटकर पानी में भिगोकर रख लें। प्याज को भी काटकर अलग करें।
- Step 2:
अब एक कड़ाही में घी डालकर उसमें सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ता, राई और हींग डालकर फूटने दें।
- Step 3:
कड़ाही में आलू और थोड़ा-सा नमक डालकर मिक्स करें और अच्छी तरह से पकाएं।
- Step 4:
इसमें फिर प्याज डालकर 3-4 मिनट पकाएं। आंच को मीडियम ही रखें। इसमें सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स होने दें।
- Step 5:
आखिर में कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर मिक्स करें और सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: डिनर को खास बनाएगी आलू की यह सब्जी, जानें बनाने का आसान तरीका
आलू की कतली बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- अगर आपने आलू बड़े-बड़े लिए हैं, तो उनकी क्वांटिटी को कम कर लें। ज्यादा लोगों के लिए बना रहे हैं, तो आलू बढ़ा सकते हैं।
- पहले आलू को साफ करके और धोकर अलग रख लें। इसे टिश्यू पेपर या पेपर टॉवल की मदद से सुखा लें।
- इसके बाद आलू को छिलके सहित गोल आकार में काटना जरूरी है। सामान आकार में ही आलू काटें। आलू को इसके बाद 10 मिनट के लिए ठंडे पानी में छोड़ दें। इससे उसमें किसी तरह का ऑक्सीडेशन नहीं होगा।
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, 2 हरी मिर्च और हींग डालकर फूटने दें।
- आलू को पानी से निकालकर कड़ाही में डालकर कुछ मिनट के लिए उन्हें सॉते कर लें। इसमें नमक डालकर मिलाएं।
इसे भी पढ़ें: पंकज भदोरिया की इन आसान रेसिपीज़ से बनाएं 4 तरह की आलू की सब्जी
- अब प्याज को भी गोल टुकड़ों में काटकर इसमें मिला लें और अच्छी तरह से उसे आलू के साथ पकाएं। इस बीच मीडियम रखें।
- आलू को तब तक पकाएं जब तक उसका रंग अच्छा भूरा न हो जाए। आलू 80 प्रतिशत तक पकाने के बाद इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, चिली फ्लेक्स और स्वादानुसार थोड़ा नमक डालें।
- अब इन्हें फिर से तेज आंच पर रखें। ध्यान रखें कि आलू को तोड़ना नही है। आलू के पूरी तरह नरम होने तक पकाएं फिर कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर सॉते करें। आलू की कतली तैयार है, इसे पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Image and Article Credit: Chef Kunal Kapur
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।