Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:29 AM IST

इस आसान रेसिपी से बनाएं आंवला की इंस्टेंट चटपटी चटनी

खाने का स्वाद बढ़ाना है तो आप भी इस आसान रेसिपी से मिनटों में बना सकती हैं आंवले की चटपटी चटनी। 
Updated:- 2021-02-10, 11:56 IST
amla chutney recipe MAIN

आंवला स्वाद में लाजवाब होने के साथ हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मुजूद विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। इसलिए आंवला को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। आमतौर पर बच्चों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है और वो इसे खाने से दूर भागते हैं। बच्चे ही नहीं बड़ों को भी कई बार इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं आंवला से तैयार होने वाली चटपटी चटनी के बारे में जिसका स्वाद सभी को पसंद आएगा और इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इंस्टेंट आंवला चटनी Recipe Card

आंवला चटनी की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • सरसों के बीज-1 बड़ा चम्मच
  • मेथी-1 बड़ा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च-4
  • हरी मिर्च-4
  • कटा हुआ आंवला -1 कटोरी
  • कटी हुई धनिया -1 कटोरी
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • करी पत्ते- 5

Step

  1. Step 1:

    आंवले को अच्छी तरह से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें या फिर कुकर में उबालकर इसके टुकड़ों में कर लें।

  2. Step 2:

    कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और सारी सामग्रियां कढ़ाई में डालें।

  3. Step 3:

    आंवला हल्का नरम हो जाए तब गैस बंद करके सारी सामग्रियों को ठंडा कर लें।

  4. Step 4:

    मिक्सर में इसका पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में ऊपर से सरसों के दानों और करी पत्तों का तड़का लगाएं।

  5. Step 5:

    आंवले की चटनी तैयार है। किसी भी खाने के साथ इसका स्वाद लें।

बनाने का तरीका

amla chutney

  • आंवले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें।
  • गैस में एक कढ़ाई रखें और उसमें सरसों के तेल को गर्म करें। सरसों के बीज में मेथी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, नमक, करी पत्ता, आंवला कटा हुआ, हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे आंवला नरम होने तक पकाएं।
  • आप आंवला को जल्दी पकाने के लिए कुकर में भी उबाल सकती हैं। इसे कुकर में एक सीटी आने तक उबालें और फिर कढ़ाई में डालें। जब आंवला हल्का नरम हो जाए गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • जब यह यह मिश्रण ठंडा हो जाए इसमें हरी धनिया की पत्तियां मिलाएं और मिक्सर में इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • आंवला की चटनी तैयार है इसमें ऊपर से सरसों के दानों और करी पत्तों से तड़का लगाएं। स्वादिष्ट चटनी का रोटी या चावल के साथ स्वाद उठाएं।
  • इस चटनी को आप फ्रिज में कम से कम एक हफ्ते के लिए स्टोर कर सकती हैं और रोज़ के खाने में इसे शामिल कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।