घर पर बनाएं चटपटा और टेस्टी 'मैकरोनी नमकीन', सीखें रेसिपी

गर्म-गर्म चाय के साथ अगर चटपटा नमकीन खाने को मिल जाए, तो चाय की चुस्कियों का मजा ही कुछ और होता है। मगर रोज-रोज एक जैसा नमकीन खाते-खाते भी बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी टेस्ट बड को संतुष्ट करने के लिए आप घर पर ही तरह-तरह के नमकीन तैयार कर सकती हैं। हालांकि, घर पर बाजार जैसा टेस्टी नमकीन तैयार करना एक चुनौती होता है। मगर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने एक ऐसे नमकीन की रेसिपी बताई है, जो टेस्टी भी है और बनाने में आसान भी है।
मैकरोनी नमकीन Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर बनाएं मैकरोनी नमकीन।
Ingredients
- 1 बड़ा बर्तन पानी
- 1 बड़ा चम्मच नमक
- 3 कप मैकरोनी
- 3/4 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच पुदीना पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- फ्राई करने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दें। फिर इसमें नमक और मैकरोनी डालें और मैकरोनी को मुलायम होने तक उबालें।
- Step 2:
फिर एक प्लेट में नमक, अमचूर पाउडर, पुदीना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और काला नमक मिक्स करें। इस मसाले का प्रयोग मैकरोनी नमकीन को चटपटा बनाने के लिए किया जाएगा।
- Step 3:
अगर मैकरोनी उबल चुकी है, तो उसे छान कर ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाई में तेल डालें और उसे गर्म करें। तेल के गर्म हो जाने पर मैकरोनी को डीप फ्राई करें। इस दौरान आंच को धीमा रखें।
- Step 5:
अब आपको फ्राई की गई मैकरोनी में मसाला डालना है और इसे अच्छी तरह से मिक्स करना है।
- Step 6:
इस तरह आपका मैकरोनी नमकीन तैयार हो जाएगा। आप इसे गर्म-गर्म चाय के साथ परोस सकती हैं। एक बार आप भी घर पर मैकरोनी नमकीन बना कर जरूर देखें। रेसिपी पसंद आई हो तो शेयर और लाइक करें, साथ ही इसी तरह और भी रेसिपी पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
शेफ कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 'मैकरोनी नमकीन' बनाने की बेहद रोचक रेसिपी बताई है। बेस्ट बात तो यह है कि इस रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि घर पर कैसे चटपटा और टेस्टी मैकरोनी नमकीन बनाया जा सकता है।

विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नमक डालें। अब इस पानी में मैकरोनी डालें। नमक डालने से मैकरोनी गलती नहीं है और न ही बर्तन की सतह पर चिपकती है।
- अब 5 मिनट के लिए मैकरोनी को पानी में उबलने दें। तब तक आप मसाला तैयार कर लें। इसके लिए आपको एक प्लेट में नमक, अमचूर पाउडर, पुदीना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और काला नमक मिक्स करना है। इस तरह मैकरोनी नमकीन में डालने वाला मसाला तैयार हो जाएगा।
- अब एक बार मैकरोनी को देखें यदि वह मुलायम पड़ चुकी है, तो उसके पानी को छान लें और कुछ देर के लिए उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- तब तक आप कढ़ाही में तेल को गर्म होने के लिए चढ़ा दें। जब तेल गर्म हो जाए और मैकरोनी ठंडी हो जाए तो धीमी आंच पर मैकरोनी को तेल में डीप फ्राई करें।
- मैकरोनी को डीप फ्राई करने पर वह कुरकुरी हो जाएगी। इसके बाद आपको मैकरोनी पर तैयार मसाला डालना है और उसे अच्छी तरह से मिक्स करना है।
- इस तरह आपका होममेड टेस्टी मैकरोनी नमकीन तैयार हो जाएगा। आप मैकरोनी नमकीन का आनंद गर्म-गर्म चाय की चुस्कियों के साथ उठा सकती हैं।
Image Credit: Shutterstock
Story Inputs: Chef kunal kapur/ Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।