Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

घर पर बनाना सीखें शादी वाले आलू कुल्चे

शादी पार्टी में लोग आलू कुल्चा बहुत ही चाव से खाते हैं। आप घर में भी ऐसा आलू कुल्चा बना सकते हैं। ये  बनाने में भी आसान है।
Updated:- 2018-10-29, 16:02 IST
big aloo kulcha

आलू कुल्चा ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। किसी भी शादी पार्टी में लोग बहुत ही चाव से आलू कुल्चा खाते हैं। इतना ही नहीं रेस्ट्रां में खाना खाने गए लोग भी लंच और डिनर में आलू कुल्चा ही ज्यादातर ऑर्डर करते हैं। लेकिन आलू कुल्चा खाने के लिए किसी शादी या रेस्ट्रां में जाने की क्या जरूरत है इसे आप अपने घर पर भी बना सकते हैं। 

आलू कुल्चा घर पर बनाने के लिए आपको ये सामग्री चाहिए: 

मैदा - 400 ग्राम

दही - 3 चम्मच

बेकिंग सोडा - 3/4 छोटा चम्मच

चीनी - 1 छोटा चम्मच

तेल - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार 

अजवायन - 1 छोटा चम्मच

आलू की पिठ्ठी के लिये

आलू - 300 ग्राम उबले हुए आलू

अदरक - कद्दूकस किया हुआ 1 इंच लम्बा टूकड़ा

हरा धनियां – 1 चम्मच बारीक कटा हुआ

हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई

नमक - स्वादानुसार

अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच

धनियां पाउडर - 1 छोटा चम्मच 

लाल मिर्च - ¼ छोटा चम्मच

गरम मसाला – ¼ छोटा चम्मच 

बनाने की विधि:

  • एक बाउल में मैदा डालें फिर इसमें दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल सब मिला दें। अब इसे अच्छे से मिलाएं फिर इसमें पानी डालकर इसे आटे की तरह गूथें। इसमें तेल डालने की वजह से ये चिकना हो जाएगा इसे 5 मिनट तक गुथें फिर से 3-4 घंटों के लिए ढक कर छोड़ दें। इस बीच आटा फूल कर दोगुना हो जाएगा। इसे एक बार फिर अपने हाथों से 1 मिनट गूथें। कुल्चे का आटा अब तैयार है।
  • अब पिठ्ठी तैयार करें उबले हुए आलू को बाउल में डालकर हल्का साथ गूथे फिर इसमें ऊपर लिखी सारी सामग्री नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनियां मिला दें और इसे अच्छे से मिक्स करें। आलू की पिठ्ठी भी तैयार है।
  • गूथे मैदे की 8-10 लोइ बनाकर उसे थोड़ा सा बेलकर उसमें आलू की पिठ्ठी भर दें। इसे बंद करने के बाद इसमें मैदा लगाकर इसे बेलें। आप बेलन की जगह हाथों से भी इसे बेल सकते हैं। 
  • अब आलू भरे कुल्चे को आप ओवन तंदूर या तवे किसी पर भी सेक सकते हैं। तवे पर आलू कुल्चा बना रहे हैं तो तवा गरम होने के बाद आप चारों और तेल लगाकर पहले उसे चिकना कर लें। फिर इस पर कुल्चा डालकर सेकें। जब कुल्चा एक तरफ से हल्का सिक जाए तो इसे पलट कर दूसरी ओर से सेकें। गैस को धीमी आंच पर रखें और कुल्चे को ब्राउन होने तक बार बार इसे पलटकर सेकें। हल्की आंच पर सेकने से कुल्चा करारा और क्रिस्पी बनेगा। 

अब आप इस गरमा गरम आलू कुल्चे को रायते, दही, अचार या छोले की सब्जी के साथ परोसें।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।