इन 5 यूनिक अचारों का स्वाद क्या चखा है आपने?

अगर आपको भारत के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाले अचार के बारे में पता नहीं है तो क्यों ना इन 5 जायकेदार अचारों की बात की जाए। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-10-05, 13:22 IST
 best unique achar

भारतीय खाने का एक बहुत अहम हिस्सा अचार रहे हैं। हो भी क्यों ना अचार का स्वाद चखना अच्छा भी लगता है और साथ ही साथ भारत में इतने तरह के अचार मिलते हैं कि अगर आप हर प्रांत के अचार चखने बैठें तो शायद महीने भर बाद पहले वाले का नंबर आएगा। भारत में अगर किसी खास सब्जी को पसंद किया जाता है तो उसका अचार जरूर बन जाता है, लेकिन यहां ऐसे कुछ अचार भी मिलते हैं जिनके बारे में शायद आप जानकर हैरान हो जाएंगे। जी हां, भारतीय अचारों की परंपरा ही कुछ अलग है।

तो फिर क्यों ना हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद लोकल अचारों के बारे में बात करें और उनमें से 5 के बारे में जानें। आज इस स्टोरी में हम आपको भारत के अलग-अलग हिस्सों में फेमस हुए अचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. कमल ककड़ी का अचार

किस जगह से है ये अचार- कश्मीर

achar of kamal kakadi

कमल ककड़ी की कई डिशेज आपने चखी होंगी, लेकिन क्या कमल ककड़ी का अचार खाया है? ये एक अनोखा अचार है जिसे जम्मू-कश्मीर में बहुत ज्यादा खाया जाता है। कमल ककड़ी के साथ कई तरह की सब्जियों को मिलाया जाता है। ये अचार आपको हर जगह नहीं मिलेगा और ये तीखा भी होगा। इस अचार का स्वाद बाकी अचार के मुकाबले पहले स्वाद में थोड़ा अलग लग सकता है। पराठा, चावल, रोटी आदि के साथ इसे खाना बहुत ही अच्छा होगा।

इसे जरूर पढ़ें- ये 3 तरह के अचार बढ़ा सकते हैं आपकी इम्यूनिटी, जानें आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

2. मीसू अचार

किस जगह से है ये अचार- सिक्किम

achar of bamboo

हो सकता है कि इस अचार के बारे में आपने सुना ही ना हो। ये अचार किसी सब्जी या फल का नहीं बल्कि बांस का बनता है। जी हां, बांस का अचार जो काफी कसैला सा स्वाद देता है और ये सिक्किम में बहुत ही फेमस है। इसे बनाने के लिए बांस के शूट्स को फरमेंट किया जाता है और इसका स्वाद एसिडिक होता है। सिक्किम में लिंबू भाषा में 'मी' मतलब बांस और 'सू' मतलब खट्टा होता है और यही मीसू अचार की खासियत भी है।

3. भूत जोलोकिया अचार

किस जगह से है ये अचार- असम

achar of bhoot jolokia

दुनिया की सबसे तीखी मिर्च भूत जोलोकिया जिसे गोस्ट या किंग चिली भी कहा जाता है उसका अचार यकीनन आपकी आंखों से आंसू ला सकता है। इस मिर्च की खासियत ये है कि कई लोग इसे खाकर हेलूसिनेट भी करने लगते हैं। यकीन मानिए ये अचार बहुत तीखा होगा और आपने इसके जैसा तीखा अचार पहले कभी नहीं खाया होगा। भले ही ये दुनिया के सबसे तीखे अचार में से एक है, लेकिन इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है।

4. करिवेपकू उरुगई

किस जगह से है ये अचार- तमिलनाडु

achar of currypatta

ये करी पत्ते का अचार है। जी हां, जिस करी पत्ते को फ्लेवर के लिए इस्तेमाल किया जाता है तमिलनाडु में उसका अचार भी बनाया जाता है। ये तीखा और चटपटा अचार खाने के साथ खाया जाता है और इसका फ्लेवर अन्य किसी भी अचार से अलग लगेगा। यकीन मानिए करी पत्ते का अचार फ्लेवर के मामले में काफी अनोखा साबित होगा।

इसे जरूर पढ़ें- 10 मिनट में बनाएं आम का अचार, जानें इसे बनाने की सबसे Easy Recipe

5. चिंताकाया पचाडी

किस जगह से है ये अचार- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

achar of imli

ये कच्ची इमली का अचार होता है और इस अचार में तीखेपन के साथ-साथ खट्टापन भी कूट-कूटकर भरा होता है। ये तीखा, कसेला, खट्टा होता है और इसके फ्लेवर बहुत अलग होते हैं। एक ही अचार खाने में आपको कई स्वाद का आनंद मिल जाएगा। यकीन नहीं आता तो ट्राई जरूर करके देखिएगा।

ये पांचों ही नहीं भारत में और भी कई तरह के अचार मिलते हैं और अगर इस यूनिक अचारों की लिस्ट में आपका पसंदीदा अचार मिस हो गया है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।