डिनर में बनाएं क्रंची चटपटी भिंडी, जानें बनाने का आसान तरीका

भिंडी हमारे दैनिक खाना पकाने में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में से एक है। क्योंकि भिंडी को बनाना बहुत आसान है और साथ ही साथ यह हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। आपने यकीनन भिंडी की सब्जी खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी क्रंची चटपटी भिंडी की आसान रेसिपी ट्राई की है। अगर नहीं, तो बता दें कि क्रंची चटपटी भिंडी न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है। आप इसे स्नैक्स के तौर पर या फिर डिनर में बना सकती हैं।
क्रंची चटपटी भिंडी Recipe Card
इस आसान रेसिपी से डिनर में क्रंची चटपटी भिंडी बनाएं और आपने परिवार वालों को खिलाएं।
Ingredients
- 20- 25- भिंडी
- आधा कप-बेसन
- आधा कप- चावल का आटा
- आधा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच- धनिया पाउडर
- चुटकी भर-अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार-नमक
- 2 टेबल स्पून तेल
- दही- 1 चम्मच
- लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- तेल- तलने के लिए
Step
- Step 1:
क्रंची चटपटी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर लंबाई में काट लें।
- Step 2:
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें और बेसन और सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 3:
जब मिश्रण पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसे 5 से 10 मिनट के लिए साइड में रख दें।
- Step 4:
अब इस मिश्रण को भिंडी में अच्छी तरह से मिलाते हुए एक- एक करके तेल में फ्राई कर लें।
- Step 5:
जब यह फ्राई को जाए तो इसे तेल से निकाल लें। बस आपकी क्रंची चटपटी भिंडी तैयार है, आप इसे गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें।
साथ ही, अगर आपका कुछ मसालेदार खाने का मन कर रहा है, तब भी आप यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इसे भिंडी, बेसन के साथ कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है, जो इसे और भी खास बनाते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं क्रंची चटपटी भिंडी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में...
बनाने का तरीका
- क्रंची चटपटी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर बीज निकाल कर रख दें।
- इसके बाद भिंडी को इच्छानुसार टुकड़ों में काट लें और इसमें थोड़ा सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें।
- अब एक बाउल लें और उसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक- लहसुन का पेस्ट, नमक और पानी को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। फिर भिंडी के कटे हुए टुकड़ों को उठाएं और गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- भिंडी की टेस्टी रेसिपीज के बारे में शेफ कविराज से जानें
- जब भिंडी अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं यानि क्रंची हो जाएं, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब इसे गर्मागर्म रोटी, परांठे के साथ सर्व करें। आप इसे पकौड़े की जगह चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।