सेब एक ऐसा फल है जिसका सेवन लगभग सभी लोग करना पसंद करते हैं। इसलिए जब इसका मौसम आता है, तो मार्केट में सेब की कई तरह की वैरायटी आने लगती हैं। हालांकि, आप अपने बजट के अनुसार अच्छी वैरायटी के सेब आसानी से खरीद सकते हैं, लेकिन कई बार इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि यह सेब किस किस्म का है क्योंकि सभी सेब दिखने में एक जैसे ही लगते हैं।
इसलिए अच्छे सेब का सेलेक्शन करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि सेब ऊपर से दिखने में तो बिल्कुल सही होते हैं, लेकिन अंदर से खराब निकल जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सस्ते सेब काफी महंगे खरीद लेते हैं।
ऐसे में जब भी आप बाजार से सेब खरीदने जाएं तो मीठे और अच्छे सेब का चुनाव करने के लिए हमेशा कुछ चीजों पर ध्यान दें जैसे- सेब का वजन, सेब का रंग, सेब की क्वालिटी आदि। हालांकि, एकदम परफेक्ट सेब खरीद पाना मुश्किल है, लेकिन आप इन टिप्स की मदद से बेकार सेब खरीदने से बच सकती हैं। कैसे? आइए जानते हैं।
सेब का वजन
आप सेब ज्यादा हैवी न खरीदें क्योंकि कहा जाता है कि वजनदार सेब अंदर से ज्यादातर खराब निकलते हैं। हालांकि, सेब का वजन इसके साइज पर भी निर्भर करता है, लेकिन अगर आपको सेब का वजन जरूरत से ज्यादा भारी लग रहा है, तो ऐसे सेब खरीदने से परहेज करें। वहीं, जब भी आप मार्केट जाएं तो हमेशा हल्के और नॉर्मल साइज के सेब ही खरीदें।
इसे ज़रूर पढ़ें-अरहर की दाल खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
सेब खरीदते वक्त क्वालिटी का रखें ध्यान
आजकल बाजार में सेब की कई सारी किस्में उपलब्ध हैं जैसे- रेड डिलीशियस सेब, गोल्डन डिलीशियस सेब आदि। हालांकि, हर सेब की क्वालिटी, कीमत और फायदे अलग-अलग होते हैं। इसलिए सेब खरीदते वक्त आप इसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें क्योंकि कुछ लोग बेकार क्वालिटी के सेब महंगे भी खरीद लेते हैं। बेहतर होगा कि आप लाल सोना किस्म का सेब ही खरीदें। (एप्पल जैम बनाने का तरीका)
सेब का कलर
अच्छे सेब खरीदने के लिए जरूरी है कि आप इसके कलर पर भी ध्यान दें क्योंकि अच्छे और मीठे सेब का कलर पूरा लाल नहीं होता बल्कि हल्का लाल और हरा यानि मिक्स होता है। वहीं, अगर आप हरे रंग के सेब खरीद रहे हैं, तो आप ज्यादा हरे सेब न खरीदें क्योंकि ये कच्चे और खट्टे निकल सकते हैं। (हरे सेब की सब्जी की रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-अच्छा और मीठा पपीता खरीदने के 5 आसान टिप्स
कैसे पहचानें सेब मीठा होगा या नहीं
सेब मीठा होगा या नहीं यह बात आप उसकी सुगंध यानि खुशबू से भांप सकते हैं क्योंकि जो सेब मीठा होता है उससे अलग ही मिठास की खुशबू आती है। आप इसकी महक से ताजे और मीठे सेब की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको सेब से कोई महक नहीं आ रही है, तो आप इसे दबाकर भी देख सकते हैं क्योंकि मीठे सेब रसीले होते हैं।
हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि आपको बाजार से किस तरह का सेब खरीदना है। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर,लाइक और नीचे कमेंट जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों