Kitchen Leftover Hacks: बची हुई पाव-भाजी से बनाएं ये 3 टेस्‍टी रेसिपीज

सीखें बची हुई पाव भाजी से अन्‍य टेस्‍टी डिशेज तैयार करने की आसान रेसिपीज। 
Updated:- 2021-03-30, 17:09 IST
leftover pav bhaji dishes

पाव भाजी एक ऐसा फूड आइटम है, जिसे सुबह के नाश्ते या फिर दोपहर के खाने में भी शामिल किया जा सकता है। वैस तो बाजार में आपको बड़े-बड़े रेस्तरां, फास्‍ट फूड कॉर्नर और स्‍ट्रीट फूड स्‍टॉल्‍स पर पाव भाजी का स्‍वाद चखने को मिल जाएगा। मगर घर पर पाव भाजी बना कर खाने का मजा कुछ और ही है।

अब तो पाव भाजी के रेडी टू ईट और रेडी टू कुक पैक्‍स भी आने लगे हैं। इससे घर पर पाव भाजी बनाना और भी आसान हो गया है। मगर कई बार जब भाजी बच जाती है, तो एक बार जी भर कर खाने के बाद उसे दोबारा खाने का मन नहीं होता है।

ऐसे में मेहनत से बनाई भाजी को फेंका तो नहीं जा सकता है। इसलिए आप इस भाजी को रीयूज कर सकती हैं। आप बची हुई भाजी से कई डिलीशियस डिशेज तैयार कर सकती हैं।

चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज बताते हैं, जो आप बची हुई पाव भाजी से तैयार कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कुकर में भी बन सकता है बाज़ार जैसा सॉफ्ट ब्रेड पाव, जानें आसान रेसिपी

leftover pav bhaji cutlet

पाव भाजी कटलेट

सामग्री

  • 3 कप ब्रेड क्रंब्स
  • 1 कटोरी बची हुई भाजी
  • 1/2 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्‍मच पाव भाजी मसाला
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस
  • तलने के लिए तेल

विधि

  • सबसे पहले तवा गैस पर चढ़ाएं और मक्‍खन लगा कर ब्रेड को अच्‍छी तरह सेकें कि वह कुरकुरी हो जाए।
  • इसके बाद ब्रेड क्रंब्स तैयार कर लें और अलग रख दें।
  • अब बची हुई भाजी में गरम मसाला, नींबू का रस और पाव भाजी मसाला डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • जब तक तेल गरम हो रहा हो तब तक ब्रेड क्रंब्स में भाजी की छोटी-छोटी बॉल्‍स को रोल करें।
  • इसके बाद इसे गोल्‍डन ब्राउन होने तक तलें।
  • अब आप इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं।

leftover pav bhaji sandwich

पाव भाजी सैंडविच

सामग्री

  • 4 ब्रेड
  • 1 कटोरी बची हुई भाजी
  • 2 बड़े चम्‍मच बारीक कटी हुई प्‍याज
  • 1 बड़ा चम्‍मच बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 बड़ा चम्‍मच कटी हुई धनिया पत्‍ती
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस
  • 1 क्‍यूब मक्‍खन

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में बची हुई भाजी डालें। इसमें कटी प्‍याज, टमाटर और हरी धनिया पत्‍ती डालें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में नींबू का रस डालें और अच्‍छी तरह से मिलाएं।
  • अब 2 ब्रेड लें और दोनों ब्रेड्स के एक साइड पर मक्‍खन लगाएं। अब एक ब्रेड पर भाजी का मिश्रण स्‍प्रेड करें और दूसरी ब्रेड से उसे कवर करें।
  • अब तवा गरम करें और उस पर दोनों साइड से ब्रेड को सेकें।
  • आपकी पाव भाजी सैंडविच सर्व करने के लिए तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें: इस रेसिपी से पाव भाजी बनाने में आपको कुछ ही मिनट लगेंगें

leftover pav bhaji pulao

पाव भाजी पुलाव

सामग्री

  • 2 कप चावल पके हुए
  • 2 बड़े चम्‍मच घी
  • 1/2 छोटा चम्‍मच जीरा
  • 3 लौंग
  • 1 इंच टुकड़ा दालचीनी का
  • 1 तेज पत्‍ता
  • 1 छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 कप बची हुई भाजी

विधि

  • सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन को धीमी आंच में गैस पर चढ़ाएं।
  • इसके बाद गरम पैन में घी डालें और उसमें जीरा, लौंग, तेज पत्‍ता और दालचीनी को भूने।
  • अब तवे पर चावल डालें और फ्राई करें।
  • इसके बाद चावल में बची हुई भाजी डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें।
  • इसके साथ ही इस मिश्रण में लाल मिर्च, घी और नमक डालें।
  • आपका पाव भाजी पुलाव सर्व करने के लिए तैयार है।(टमाटर पुलाव रेसिपी जानें)

घर में इन रेसिपीज को एक बार जरूर ट्राई करें और आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी रेसिपीज जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।