इंडिया के सबसे पॉपुलर स्नैक्स में से एक है पाव भाजी। इसे लोग घर पर बनाकर खाना भी पसंद करते हैं और ये बाज़ार में भी खूब बिकती है। पाव भाजी तो लोग होटल में बैठकर भी ऑर्डर करते हैं। अब ऐसे में अगर आप पाव भाजी खाने की शौकीन है या आपके घर में लोगों को पाव भाजी बहुत पसंद है तो आप अब ये रेसिपी जान लीजिए क्योंकि इस रेसिपी से पाव भाजी बनाने में आपको सिर्फ कुछ ही मिनट लगेंगें। मार्केट में मिलने वाली पाव भाजी महंगी भी होती है उसे बेचने वालों ने उस पाओ भाजी को कैसे बनाया है, ये ताजा बनी है या नहीं बनीं, इस बारे में आपको कुछ भी नहीं पता होता जबकि आप घर पर जो पाव भाजी बनाती हैं उसका स्वाद भी अच्छा होता है और वो आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है। इसे अगर आप झट से अपने घर पर कैसे बनाएं ये सोच रही हैं तो आइए आपको सबसे पहले इसकी रेसिपी के बारे में बता देते हैं।
पाव भाजी बनाने की सामग्री
- आलू- 2 उबले हुए
पाव भाजी बनाने की विधि
- पाव भाजी की भाजी बनाने के लिए आप पहले सभी सब्जियों का पानी से अच्छे से धोकर बारीक काट लें फिर एक कूकर में उन्हें डालें इसमें 1 कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर इसे एक सिटी तक पकाएं।
- अब इन उबली हुई सब्जियों को blender से अच्छे से पीस लें।
- Blend की हुई सब्जियों में आप उबले हुए आलू भी मिला लें (अगर आप चाहें तो कच्चे आलू को सब्जियों के साथ भी पका सकती हैं)
नोट: ये सब करने में आपको 10 मिनट ही लगेंगे।
- अब आप एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर उसे गर्म करें और उसमें प्याज डालकर इसे भूनें।
- जब प्याज हल्का ब्राउन होने लगे तब आप इसमें टमाटर, अदरक का पेस्ट डालकर उसे भी साथ में भूनें।
- जब ये सब अच्छे से भुनने लगें तब इसमें नमक डालें, फिर लाल मिर्च, हल्दी, पाव मसाला, धनिया पाउडर और जीरा सब मिलाकर फिर इस मसाले को और अच्छे से भूनें।
- जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब आप इसमें हल्का पानी मिलाकर इसे और भूनें अब आप इसमें उबली और ब्लैंड की हुई सारी सब्जियां मिला दें और इसमें 1 कप पानी डाल दें।
- इसे उबाला आने तक अच्छे से हिलाते हुए पकाएं।
- इस भाजी में अब आप ऊपर से 2 चम्मच नींबू का रस डालें।
- पाव भाजी का मसाला भी 1/2 चम्मच ऊपर से छिड़कें और इसे अब अच्छे से 2-3 मिनट तक पकने दें।
आपकी पाव भाजी की भाजी खाने के लिए तैयार है आप गैस बंद कर दें। इसे तड़का लगाने में आपको 10-15 मिनट का समय ही लगता है। यानि अब तक आपको सिर्फ 20-25 मिनट ही लगे।
अब एक पैन में मक्खन डालकर उसे गर्म करें फिर इस पर पाव रखकर सेकें। पाव को चारों तरफ से अच्छे से सेकें। इसके खाने का स्वाद और भी बढ़ जाएगा क्यों कि जब पाव को चारों तरफ से सेका जाता है तब ये ज्यादा crispy हो जाता है।
गार्निश
पाव भाजी बनाने के बाद आप इसे इस तरह परोसें- एक प्लेट में पाव रखें कटोरी में भाजी डालें उस पर बारीक कटा हरा धनिया डालकर उसे सजाएं चाहें तो ऊपर से और नींबू का रस भी डाल सकती हैं। अब इसके साथ आप हरी चटनी थोड़ा सा प्याज और हरी मिर्च का सलाद भी सर्व करें भाजी में ऊपर से परोसते समय 1 चम्मच मक्खन डालना ना भूलें इसका स्वाद आप जिंदगी भर याद रखेंगी।