लंच या डिनर के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट टमाटर पुलाव, जानें रेसिपी

टमाटर पुलाव बनाने की रेसिपी बहुत ही सरल है। अगर पुलाव पसंद है तो इसे बनाने का ट्राई आपको ज़रूर करना चाहिए। आपको पुलाव बनाने आती हैं तो इसे भी आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकती है। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता और अधिक मेहनत की ज़रूरत भी नहीं है। इसे आप किसी खास मौके पर भी बना सकती है। टमाटर पुलाव परिवार में बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को बहुत पसंद आएगा। इस पुलाव में काजू भी डाला जाता है। काजू इसके टेस्ट को और भी लाजवाब बनाता है। टमाटर पुलाव स्वादिष्ट तो लगता ही है साथ में यह हेल्दी भी होता है। तो अगर आप इस बार डिनर और लंच में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार टमाटर पुलाव ज़रूर बनाए। टमाटर पुलाव अपने घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए आपको किन चीजों की ज़रूरत हैं इसके लिए हम आपको टमाटर पुलाव बनाने की रेसिपी लेकर आए है। तो चलिए जानते हैं-
टमाटर पुलाव Recipe Card
इस आसान विधि को आपना कर आप भी टेस्टी टमाटर पुलाव बना सकती है।
Ingredients
- चावल-250 ग्राम
- टमाटर-3
- प्याज-2 काजू-1/2 कप
- हरी मिर्च-3 अदरक-1/2
- लहसुन-5 कलियां
- धनिया पत्ता-1 कप
- घी-3 चम्मच
- इलाइची- 4
- दालचीनी-1/2 चम्मच
- हल्दी-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- तेजपत्ता-2
- पुदीना पत्ता-1 चम्मच
- लौंग-3
Step
- Step 1:
सबसे पहले चावल को साफ कर के उसे पानी में कुछ देर छोड़ दीजिए।
- Step 2:
इसके बाद हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, और पुदीना पत्ता को अच्छे से पीस लीजिए।
- Step 3:
अब एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें दालचीनी, लौंग, इलाइची और तेजपत्ता पकाएं, पकने के बाद इसमें काजू को डाल कर भूनें।
- Step 4:
2 मिनट बाद इसमें प्याज और पिसे हुए मसाले के साथ हल्दी और नमक डालकर सुनहरा होने तक पकाएं।
- Step 5:
सुनहरा होने के बाद इसमें टमाटर और हल्का पुदीना पत्ता को डालकर 3-4 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 6:
अब चावल को छान कर इसमें डालिए और इसे अच्छे से मिला कर लगभग 10 से 12 मिनट तक अच्छे से पकने दीजिए।
- Step 7:
पकने के बाद इसके ऊपर से धनिया पत्ता डालिए और गरमा-गरम टमाटर पुलाव सर्व करने के लिए तैयार हो जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।