अरहर की दाल से आप भी बनाएं ये 3 शानदार रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

बेहतर हेल्थ के लिए दालों का सेवन करते रहना बेहद ही अच्छा माना जाता है। वैसे तो अनेकों प्रकार की दालों के सेवन से कई लाभ मिलते हैं। अरहर की दाल में भी मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट, फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप सिर्फ इसे दाल के रूप में ही सेवन करती हैं तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, आज इस लेख में हम आपको अरहर दाल की 3 ऐसी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। यक़ीनन, इन रेसिपीज को ट्राई करने के बाद हर कोई इन रेसिपीज का दीवाना हो जाएगा। आपको बता दें कि इन्हें बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है, तो आइए जानते हैं।
अरहर और मूंग दाल की चीला

सामग्री
अरहर दाल-1 कप, मूंग दाल-1/2 कप, जीरा-1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, धनिया पत्ता-1 चम्मच, मीठा सोडा-1/2 चम्मच, तेल-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप अरहर दाल और मूंग दाल को लगभग 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए।
- 4 घंटे बाद दाल को पानी में से निकालकर मिक्सर में डालें और साथ में लाल मिर्च पाउडर, मीठा सोडा और नमक डालकर बारीक़ पीस लीजिए।
- दाल पीसने के बाद किसी बर्तन में निकाल लीजिए और धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इधर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और तेल गर्म होने के बाद बैटर को डालकर अच्छे से फैला दीजिए।
- एक साइड पकने के बाद थोड़ी देर बाद दूसरी तरफ पलटकर भी अच्छे से पका लीजिए।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: इन तरीकों से आप भी कर सकते हैं पतले सूप को गाढ़ा
अरहर दाल के पकोड़े

सामग्री
अरहर दाल-1 कप भीगी हुई, बेसन-1 चम्मच, प्याज-2 बारीक़ कटा हुआ, पत्ता गोभी-1/2 कप, नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच, अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, तेल-1 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले दाल को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए और किसी बर्तन में रख दीजिए।
- अब दाल में बेसन के साथ अन्य सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें।(चावल के पकौड़ो)
- तेल गर्म होने के बाद मिश्रण में से पकोड़े के आकार में बनाकर डीप फ्राई कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:बची हुई अंडा करी से आप भी बनाएं ये शानदार रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद
अरहर दाल का सूप

सामग्री
अरहर दाल-1/2 कप भीगी हुई, जीरा-1/2 चम्मच, हींग-1/2 चम्मच, करी पत्ता-2 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, नमक-स्वादानुसार, नींबू रस-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप अरहर दाल को कुकर में डालकर एक से दो सिटी लगने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- ठंडा होने के बाद पानी सहित मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।(लेमनग्रास नूडल्स सूप)
- इधर एक पैन में तेल और जीरा डालकर गर्म करें। कुछ देर बाद इसमें अन्य सामग्री को भी डालकर पका लें।
- अब इसमें पीसी हुई दाल को डालें और 4-5 मिनट पकने के बाद नींबू रस को डालकर गैस को बंद कर दीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@goodtotake.com,global.cpcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।