बच्चों के लिए घर पर बनाएं लेमनग्रास नूडल्स सूप, जानें रेसिपी

अगर आप भी अपने बच्चों के नाश्ते के लिए कुछ टेस्टी रेसिपी की तलाश में है, तो आज आपको एक शानदार रेसिपी बताने जा रहे हैं। जी हां, आज आपको लेमनग्रास नूडल्स सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप बच्चों को लिए कभी भी बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। वैसे, ऐसा नहीं है कि सिर्फ बच्चे ही इसे पसंद करेंगे बल्कि, आप इसे घर के किसी अन्य सदस्य के लिए भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रेसिपी के बारे।
लेमनग्रास नूडल्स सूप Recipe Card
घर पर इस आसन विधि से बनाएं लेमनग्रास नूडल्स सूप।
Ingredients
- लेमनग्रास-200 ग्राम
- गाजर-2 कटी हुई
- नमक-स्वादानुसार
- फ्रेंच बीन्स-20 ग्राम
- सोया सॉस-2 चम्मच
- लहसुन-5 से 7 कली
- चावल नूडल्स-15 ग्राम
- अदरक-1 इंच
- हरी प्याज-3 चम्मच
- तेल-3 चम्मच
- लाल साबुत मिर्च-3
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप हल्का पानी में लेमनग्रास को डालकर पेस्ट बना लीजिये।
- Step 2:
इधर आप एक कप पानी में साबुत मिर्च को डालकर गरम कर लीजिये और कुछ देर के लिए रख दीजिये।
- Step 3:
इसके बाद लहसुन-अदरक और गरम पानी से लाल मिर्च को लेकर दादरा पीस लीजिये।
- Step 4:
अब एक पैन में तेल गरम करें और इसमें सभी सब्जियों को डालकर अच्छे से भून लीजिये।
- Step 5:
भूनने के बाद इसमें पिसे हुए सामग्री को भी इस सब्जी में अच्छे से मिला के कुछ देर पका लीजिये।
- Step 6:
इसके बाद इसमें लेमनग्रास का पेस्ट और नूडल्स के साथ सभी सॉस को डालें और कुछ देर पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।
- Step 7:
गैस बंद करने के बाद ऊपर से हरी प्याज डालकर सर्व कीजिये। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- लेमनग्रास नूडल्स सूप बनाने के लिए सबसे पहले आपको गरम पानी में लेमनग्रास को डालकर पेस्ट बनान होगा, क्यूंकि इससे इसका टेस्ट और बेस्ट बेस्ट होगा। ध्यान रहे ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना है आपको।
- इधर आपको एक कप गरम पानी में साबुत लाल मिर्च को डालकर दस से बीस मिनट के लिए अलग रखना होगा ताकि साबुत मिर्च को पीसने वक्त अच्छे से पीस सके।
- इसके बाद आपको लहसुन की कली, अदरक और गरम पानी में साबुत मिर्च को निकालकर दरदरा पीस लेना होगा। ध्यान रहे इसमें आप हल्का गरम पानी डालकर पीस सकती हैं।
- इसके बाद आपको एक पैन में तेल गरम करना होगा और जैसे ही तेल गरम हो जाए, आप इस तेल में सभी सब्जियों को डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिये। जैसे ही सभी सब्जी भून जाए आप इसमें पिसे हुए मसाले को भी डालकर अच्छे से पका लीजिये।
- मसाले पकने के बाद आप इसमें ऊपर तैयार लेमनग्रास पेस्ट के साथ नूडल्स और सभी सॉस को डालकर लगभग पांच से सात मिनट के लिए पका लीजिये।
- सात से आठ मिनट पकने के बाद गैस को बंद का दीजिये और इसके ऊपर से हरी प्याज डालकर खाने के लिए सव कीजिये।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।