बची हुई अंडा करी से आप भी बनाएं ये शानदार रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए की अधिक बची हुई अंडा करी को आप अगले दिन इस्तेमाल करती हैं या फिर फेंक देती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आपका जवाब हो कि कभी-कभी भोजन में इस्तेमाल भी कर लेते हैं और कभी-कभी फेंक भी देते हैं। लेकिन, अगर आपसे यह बोला जाए कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप कभी भी बची हुई अंडा करी को नहीं फेकेंगी तो फिर आपका जवाब क्या होगा? खैर, सवाल जवाब पर पूर्ण विराम देते हैं। आज इस लेख में हम आपको बची हुई अंडा करी से तैयार होने वाली कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से बना भी सकती हैं और घर के सभी लोग खूब पसंद भी कर सकते हैं, तो आइए इन रेसिपीज के बारे में जानते हैं।
बटर अंडा पराठा बनाएं

सामग्री
बचे हुए अंडे-2, आटा-3 कप, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई, धनिया पत्ता-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, चाट मसाला-1/2 चम्मच, बटर-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप आटे को अच्छे से गूंथ कर अलग रख लीजिए।
- इधर आप अंडे को हल्का मैश कर लीजिए और इसमें प्याज, धनिया पत्ता, नमक, हरी मिर्च, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब आप आटे में से लेकर लोई बनाएं और लोई में अंडे का मिश्रण डालें और पराठे के आकार में अच्छे से बेल लीजिए।
- इसके बाद आप पैन में बटर डालकर गरम करें और पराठे को डालकर अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:जिस पॉपकॉर्न को फिल्म देखते समय मजे से खाते हैं, उसका इतिहास भी जानें लीजिए
बची हुई अंडा करी के पकोड़े

सामग्री
बचे हुए अंडे-3, बेसन- 2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, तेल-1 कप, चावल का आटा-1 चम्मच (ऑप्शनल), ब्रेड चूरा-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप करी से अंडे को अलग कर लीजिए और किसी बर्तन में रख लीजिए।
- अब एक अन्य बर्तन में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब आप एक पैन में तेल गरम होने के लिए रख दें।(बचे हुए चिकन बनाएं ये शानदार रेसिपीज)
- इसके बाद बेसन के घोल अंडे को डालें। बेसन के घोल से अंडे को निकालने के बाद ब्रेड चूरा में अच्छे से लपेटकर तेल में डालें।
- अब इसे सुनहरा होने तक दोनों तरफ अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:संतरे की जगह कीनू तो नहीं खरीद रहें आप, ऐसे करें पहचान
एग फ्राइड राइस

सामग्री
अंडे-2, चावल-2 कप (पका हुआ), प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, हरी मिर्च-1 बारीक़ कटी हुई, जीरा-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, हर सब्जियां-1/2 कप बारीक़ कटी हुई, तेल-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम करके जीरा को भून लीजिए।
- जीरा भूनने के बाद प्याज, हरी मिर्च, हरी सब्जियां और नमक डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- लगभग 5 मिनट पकने के बाद चावल को डालकर कुछ देर पका लीजिए।
- अब अंडा को बारीक़-बारीक़ तोड़ लीजिए और चावल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और दो मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर लीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।