ये कुकिंग टिप्स आजमाएं, काम होगा आसान और खाना बनेगा सुपर टेस्टी

बचे हुए से खाने को समेटने से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने तक, कुकिंग टिप्स न केवल शुरुआती लोगों के लिए बल्कि एक्सपर्ट महिलाओं के भी काम आते हैं। इसलिए, यदि आप किचन में इसे बेस्ट बनाने के लिए कुछ स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स की तलाश में हैं, तो इन उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स को आजमाएं, जो आपका समय, एनर्जी बचाएंगे और भोजन को पौष्टिक भी बनाएंगे।
जी हां, जब खाना पकाने की बात आती है, तब हम सभी सही मात्रा, अच्छे स्वाद को पाने के लिए संघर्ष और निश्चित रूप से, उन तरीकों के बारे में जानते हैं जिनके माध्यम से हम किचन में अपना काम आसान बना सकते हैं। जबकि कई महिलाएं यह सोच सकती हैं कि खाना बनाना सब्ज़ियों या ग्रेवी में मसाला जोड़ने के बारे में है, लेकिन हम भूल जाते हैं कि इसमें महारत हासिल करने के लिए कितना अभ्यास करना पड़ता है।
कभी हमारी रोटियां बहुत टाइट हो जाती हैं, तो कभी खाने में नमक थोड़ा ज्यादा हो जाता है। जैसा कि हम सभी चुनौतियों के माध्यम से एक अच्छा भोजन पकाने के लिए अपना रास्ता बनाते हैं, हम चाहते हैं कि किचन में काम को आसान बनाने के लिए हमारे पास कुछ तरकीबें हों।
इसलिए, अगर आप भी अपने खाना पकाने के कौशल को बढ़ाने और अपने पकवान को छोटी-छोटी आपदाओं से बचाने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं, तो इन शेफ कुणाल कपूर की बताए टिप्स को देखें जो निश्चित रूप से आपके काम आएंगे।
प्याज को बिना जलाए कैसे भूनें?
View this post on Instagram
इंडियन करी बनाना चाहती हैं? आपको सबसे पहले अपने प्याज को अच्छी तरह से भूनने की जरूरत है। शेफ कुणाल कपूर के इन टिप्स को फॉलो करें।
कोई भी भारतीय ग्रेवी अच्छी तरह से भूने हुए प्याज के बिना पूरी नहीं होती है और उन्हें एक अच्छा गोल्डन-ब्राउन रंग और कुरकुरापन देने में काफी समय और धैर्य लगता है। प्याज को भूनना भी एक कला है और इसे संभाल कर रखने से बहुत समय की बचत हो सकती है ताकि समय कम होने पर किसी व्यंजन में जल्दी से बनाया जा सके।
शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम वीडियो में प्याज को पूरी तरह से भूनने के टिप्स और ट्रिक्स शेयर किए हैं ताकि वे अपने उद्देश्य की पूर्ति करें और आपकी करी में शानदार स्वाद जोड़ें। कपूर ने इस वीडियो में 1 किलो प्याज लिया और उन्हें 1 लीटर तेल में तला है। उनका कहना है कि उन्हें कम तेल में पकाने से वे अधिक तेल सोख लेंगे।
सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के टिप्स-
- प्याज को एक-एक करके लें और उसकी जड़ और ऊपर का हिस्सा निकाल दें। छिलका हटा दें। प्याज को दो हिस्सों में काट लें और समान रूप से काट लें।
- आप जितना बेहतर काटेंगे, रिजल्ट उतना ही बेहतर होगा। यदि आपके पास शेफ़ का चाकू नहीं है, तो आप ग्रेटर का उपयोग स्लाइस को समान रूप से काटने के लिए कर सकती हैं।
- प्याज के कट जाने के बाद, एक कड़ाही में तेल डालें और सुनिश्चित करें कि आंच मीडियम से तेज हो। प्याज को धीमी आंच पर नहीं भूनना चाहिए क्योंकि वे अतिरिक्त तेल सोख लेंगे।
- तेल गरम होने के बाद पहले कुछ स्लाइसें डाल दें ताकि तेल फूटने के बाद नीचे बैठ जाए। मीडियम से तेज आंच पर ही फ्राई करें लेकिन इसे लगातार चलाते रहना न भूलें।
- जब प्याज के टुकड़े ब्राउन कलर के होने लगें, तो आपको आंच धीमी कर देनी चाहिए ताकि सभी स्लाइस समान रूप से ब्राउन हो जाएं।
- अतिरिक्त तेल सोखने के लिए अपना किचन टॉवल तैयार करें। एक बार जब आपका रंग हल्का गोल्डन हो जाए, तो आपको प्याज को आंच से हटा देना चाहिए। अतिरिक्त तेल निकालने के बाद, इसे किचन टॉवल पर समान रूप से फैलाएं ताकि यह काला और कड़वा न हो जाए।
बैंगन का भरता कैसे टेस्टी बनाएं?
View this post on Instagram
यदि आपके पास सभी सामग्रियां मौजूद हैं, तो खाना पकाना एक आसान प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि आप सभी सही तरीके से जानते हैं। ऐसे में कुछ कुकिंग हैक्सभी आपके काम को और अधिक आसान बना सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि आप अपना पसंदीदा बैंगन भरता बना रहे हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स को ध्यान में रखते हुए आपको सबसे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने में मदद मिलेगी। वीडियो शेयर करते हुए शेफ कुणाल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'बैंगन को ठीक से जलाने से लेकर भरता के अलावा भूने हुए बैंगन से कौन सी डिश बनाई जा सकती है, जानिए मेरे आज के टिप्स में।'
सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के टिप्स-
- खाना पकाने से पहले, आपको बैगन में किसी छेद को चेक करना होगा। छेद का मतलब होगा कि बैगन संक्रमित है।
- भरता पकाने के लिए, पर्याप्त मात्रा में तैयार करने के लिए बड़े आकार के बैगन का उपयोग करना सबसे अच्छा रहता है।
- इसे बनाते समय आपकी हथेली चिपचिपी हो सकती है। इसलिए जली हुई त्वचा को हटाने के लिए इन्हें पानी में डुबोएं।
- बैगन को भूनने के बाद चमचे से फैला कर चैक करें कि यह पूरी तरह से साफ है या नहीं।
- अगर बैगन में बीज ज्यादा हैं, तो यह स्वाद को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, जले हुए बैगन को काटते समय बीज निकालना सबसे अच्छा रहता है।
- भूने हुए बैगन का उपयोग सिर्फ भरता बनाने के लिए नहीं किया जाता है। शेफ कुणाल कपूर ने कहा कि आप भूने हुए बैगन से सलाद या स्वादिष्ट डिप भी बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बैंगन का भरता बनाते समय ये टिप्स अपनाएंगी तो बढ़ जाएगा इसका स्वाद
चावल और नूडल्स को तवे में चिपकने से कैसे बचाएं?
View this post on Instagram
अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि घर में जब भी वे तले हुए चावल या नूडल्स को कड़ाही में पकाती हैं तो वे बर्तन में चिपक जाते हैं। अगर आपकी भी ऐसी ही शिकायत है तो टेंशन छोड़िए और सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर से जानिए आपकी इस समस्या का समाधान क्या है। जी हां, सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स शेयर कर फैन्स को बताया है कि कैसे वे अपने चावल या नूडल्स को तवे या पैन में चिपकने से बचा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कुकिंग को आसान बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार टिप्स
सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर के टिप्स-
पैन में चावल या नूडल्स पकाते समय चिपके रहने से बचने के लिए सबसे पहले पैन को तेज आंच पर गर्म करें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह धुएं के रंग का न हो जाए। फिर इस तेल को एक अलग बर्तन में निकाल लें। अंत में पैन को फिर से गर्म करें। इस तरह आपका पैन कुछ देर के लिए नॉन स्टिक बन जाएगा। इस आसान से ट्रिक को अपनाकर आप चावल और नूडल्स दोनों को बिना पैन में चिपकाए पका सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप भी अपने खाने को आसानी से और टेस्टी बना सकती हैं। ऐसे ही और टिप्स जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Article Credit: Instagram (chefkunal)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।