Mango Recipes: एक नहीं दो तरह से बना सकते गुराम, जानें विधि और स्टोर करने की टिप्स

कच्चे आम की चटनी से लेकर लौंजी तक, घरों में इससे कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है। ऐसे में आज हम आपको आम की खट्टी मीठी दो रेसिपी बताएंगे। बहुत सेॉी जगह में इसे गुराम कहा जाता है, तो वहीं कई जगहों में इसे आम जैम भी कहा जाता है। तो चलिए बिना देर किए इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाते हैं।
गुराम बनाने की पहली विधि
सामग्री
- आधा किलो कच्चे आम
- एक चम्मच इलायची पाउडर
- एक चम्मच घी
- 3 पाव चीनी या गुड़
कैसे बनाएं आम का गुराम
- गुराम बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को धोकर पिलर से छिलका निकाल लें।
- अब आम को चार या दो टुकड़ों में काट लें।
- काटने के बाद एक बार फिर आम को पानी में धोकर उसके पानी को सुखा लें।
- एक एल्यूमीनियम की कड़ाही में घी डालकर आम को 10-15 मिनट के लिए भून लें।
- आम भून जाए तो उसमें गुड़ या चीनी डालकर दोनों को पकाएं।
- गुराम को तब तक पकाना है जब तक चाशनी गाढ़ी न हो जाए और उसमें एक तार न बन जाए।
- गुराम बन जाए तो गैस बंद करें और उस ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद गुराम को कांच की जार में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: हीटवेव और गर्मी से बचाव के लिए सेवन करें तोरानी से लेकर बोरे-बासी तक ये ड्रिंक और डिश
गुराम बनाने की दूसरी विधि
- गुराम बनाने के लिए सबसे आपको उसे धोकर छीलना है।
- अब अदरक और गाजर घिसने वाले ग्रेटर की मदद से आम के गुदा को ग्रेट करें।
- एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर ग्रेट किए हुए घी को डालकर भून लें।
- आम को अच्छे से भूनने के बाद जब उसका पानी सूख जाए तो उसमें चीनी डालकर मिक्स करें।
- अब आम के गुराम में इलायची पाउडर डालकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें।
- आपका गुराम बनकर तैयार है व्रत और लंच में रोटी के साथ खाने के लिए बेस्ट है।
गुराम बनाते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान
- आम को पानी में धोने के बाद उसे अच्छे से सुखा लें फिर घी में डालें।
- ज्यादा खट्टा आम नहीं पसंद तो आप मीठे आम का चुनाव कर सकते हैं।
- गुराम को सड़ाने में पानी की मुख्य भूमिका होती है, ऐसे में पानी का उपयोग न करें, न ही ग्रेट किए हुए आम को धोने के लिए और न ही चाशनी बनाने के लिए।
- गुराम बनाने के बाद उसे ठंडा कर चीनी या फिर कांच के बर्तन में ही स्टोर करें। दूसरे बर्तन में यह जल्द खराब होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें: नाश्ते में खाना है हेल्दी, तो झटपट बनाएं पोहा चीला
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।