नाश्ते में खाना है हेल्दी, तो झटपट बनाएं पोहा चीला

डाइट फ्रीक लोग आजकल सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक हेल्दी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको झटपट बनने वाली पोहा की हेल्दी रेसिपी बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-05, 17:28 IST
poha chilla calories.

हर किसी के घर में अक्सर ब्रेकफास्ट के लिए पोहा जरूर बनता है। बता दें कि लोग पोहा से न सिर्फ पोहा तड़का खाते हैं, बल्कि इससे कटलेट, पकौड़ी, वड़ा, डोसा और हलवा समेत कई सारी रेसिपी बनाई जाती है। अक्सर डाइट फ्रीक लोग हेल्दी खाना पसंद करते हैं और पोहा को अपने डाइट में जरूर शामिल करते है। पोहा से आप तड़का पोहा, पकौड़ी और दूसरे रेसिपी बनाने के अलावा चीला भी बनाकर खा सकते हैं। अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में चीला, डोसा या उत्तपम खाते हैं, ऐसे में आप अपने हेल्दी ब्रेकफास्ट की लिस्ट में पोहा चीला को शामिल कर सकते हैं।

पोहा चीला रेसिपी Recipe Card

हेल्दी पोहा चीली रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • एक कप पोहा
  • एक टमाटर
  • एक प्याज
  • हरी मिर्च
  • धनिया पत्ता
  • दो चम्मच बेसन
  • दो चम्मच सूजी
  • 5-7 कढ़ी पत्ते
  • एक चम्मच तिल
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आवश्यकतानुसार हल्दी
  • जीरा पाउडर आवश्यकतानुसार
  • तेल
  • नमक स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    पोहा चीला बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को पानी में धोकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें।

  2. Step 2:

    पोहा में मिलाने के लिए धनिया, मिर्च, प्याज और टमाटर को बारीक काट लें।

  3. Step 3:

    भिगे हुए पोहे को जार में डालें, साथ ही बेसन और सूजी भी मिलाएं और पीस लें।

  4. Step 4:

    अब पोहा में सभी सब्जी और मसालों को डालकर मिक्स करें।

  5. Step 5:

    अब गैस में तवा गर्म करें और उसमें तेल लगाकर चीला का बैटर डालें।

  6. Step 6:

    चीला को दोनों तरफ से सेंक लें और चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

पोहा चीला बनाने की विधि

poha chilla recipe

  • पोहा चीला बनाने के लिए पोहा को साफ पानी से धोकर 5-6 मिनट के लिए पानी में छोड़ दें।
  • धनिया, मिर्च, प्याज और टमाटर को बारीक काट लें।
  • अब पोहा के पानी को निकालकर मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।

इसे भी पढ़ें: हीटवेव और गर्मी से बचाव के लिए सेवन करें तोरानी से लेकर बोरे-बासी तक ये ड्रिंक और डिश  

  • पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और उसमें सूजी और बेसन मिला लें।
  • मिश्रण में बारीक कटी हुई सब्जी और सभी मसाले जैसे, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी , नमक और पानी डालकर घोल बनाएं।
  • अब गैस में नॉनस्टिक पैन को गर्म करने के लिए रखें और उसमें तेल लगाकर पोहा का घोल डालकर गोल आकार दें।
  • मध्यम आंच में चीला को पकने दें, दोनों तरफ से सेकने के बाद प्लेट में निकाल लें और बाकी बचे घोल से भी ऐसे ही चीला बना लें।
  • चीला बन जाए तो हरी चटनी, दही और सॉस के साथ खाने के लिए गरमा गरम परोसें।

इसे भी पढ़ें: मिक्स दाल वड़ा है नाश्ते के लिए बेस्ट, बनाने के लिए देखें रेसिपी 

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।