Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:06 AM IST

Festival Recipes: ट्राई करें ये दो टेस्टी स्ट्रीट फूड जो ला देंगे आपके मुंह में पानी

<span style="font-size: 10px;">त्योहारों में खाना है स्ट्रीट फूड तो आज हम आपके लिए लाए हैं 2 स्वादिष्ट और आसान स्ट्रीट फूड की रेसिपी जिन्हें आप घर में बना सकती हैं।</span>
Updated:- 2022-10-15, 13:26 IST
street food recipes for festivals

घर का खाना चाहे कितना भी हेल्दी हो पर हमारी जीभ को स्वाद तो बाहर के स्ट्रीट फूड में ही आता है। घर से बाहर निकलते ही कहीं टिक्की की खुशबू कहीं गोलगप्पे का पानी, कहीं मोमोस तो कहीं समोसे की खुशबू हमें अपनी ओर खींच ही लेती हैं।

त्योहारों में ऐसा होना लाजमी हो ही जाते है, क्योंकि मेहमान भी आते हैं और बच्चे भी बाहर के खाने की जिद करते हैं। इसलिए आज हम आपको 2 ऐसे स्ट्रीट फूड की रेसिपी बताने वाले हैं जिन्हें आप आने वाले त्योहारों में घर पर ही बना सकती हैं। जिससे आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे और त्योहार में बाहर का खाने से भी बच जाएंगे।

स्वादिष्ट डाबेली

dabeli

डाबेली मुंबई का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है जो मुख्य रूप से कच्छ गुजरात से आया है। इसे कच्छी डाबेली भी कहा जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इस घर पर बनाना भी आसान है।

सामग्री

  • तेल- 2 चम्मच
  • मेथी की चटनी- 1 चम्मच
  • मीठी चटनी- 2 चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • उबला हुआ आलू- 2
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • भुनी हुई मूंगफली- 1/2 छोटी कटोरी
  • बटर- 1 चम्मच
  • बन/पाओ- 2
  • सेव- 1 छोटी कटोरी

इसे जरूर पढ़ें-बिना ब्रेड के बनाएं टेस्टी सैंडविच, जानें रेसिपी

विधि

  • एक पैन लें और उसमें तेल गर्म होने के लिए डाल दें।
  • अब पेन में मेथी और मीठी चटनीऔर लहसुन का पेस्ट(लहसुन के पेस्ट को स्टोर कैसे करें)डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब आलू को मैश कर के और स्वादानुसार नमक पैन में डाल दें।
  • अब एक प्लेट में बन/पाओरखें और उसे बीच में से दो भाग में काट लें।
  • अब नीचे वाले हिस्से में पहले मीठी चटनी फिर मेथी की चटनी लगा दें। अब उसमें आलू वाला बटेर डालें।
  • अब इसके ऊपर मूंगफली, प्याज और सेव डाल कर अच्छे से सजा दें। बन के ऊपर वाले भाग से इसे ढक दें।
  • अब दूसरे पैन में बटर डालें और डाबेली को सेक लें।
  • लीजिये तैयार है आपकी स्वादिष्ट डाबेली।

पनीर-आलू ब्रेड पकोड़ा

paneer aalu bread pakoda

ब्रेड पकोड़े सभी को पसंद होते हैं इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं ब्रेड पकोड़े की आसान रेसीपी। जिसमें हमनें आलू के साथ डाला है पनीर। तो आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है इसे।(चाय के साथ बनाएं पोहा पकौड़े)

सामग्री-

  • ब्राउन ब्रेड- 4 स्लाइस
  • बेसन- 1 कटोरी
  • नमक- स्वादनुसार
  • लाल मिर्च- स्वादनुसार
  • हल्दी- जरूरत अनुसार
  • तेल- जरूरत अनुसार
  • पनीर स्लाइस- 2
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • आलू- 2 उबले हुए
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें आलू, नमक- मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से पकाकर एक बाउल में साइड निकाल लें।
  • अब एक बाउल में बेसन, नमक, मिर्च-मसाला और पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • अब ब्राउन ब्रेड में आलू वाला बटेर डालें और उसके बीच में पनीर की एक स्लाइस डाल दें और ऊपर से दूसरे ब्रेड से कवर कर लें।
  • ऐसे ही बाकी बचे 2 ब्रेड के साथ करें।
  • अब ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटें और फिर तेल में तल दें।
  • लीजिए तैयार है आपके पनीर वाले ब्रेड पकोड़े।

इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

हम इसी तरह टेस्टी और बनाने में आसान रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।