Sun Oct 11, 2026 | Updated 06:29 PM IST

Diwali Rangoli Designs for Office 2025: ऑफिस में है रंगोली कंपटीशन, तो 10 मिनट में बनने वाली ये रंगोली डिजाइन करें ट्राई; कलीग भी देखकर कहेंगे वाह क्या बात है

दिवाली पर रंगोली बनाना न सिर्फ एक रस्म है बल्कि यह त्योहार की रंगत को और ज्यादा रोशनी करने का एक तरीका भी है। अगर आप भी अपनी ऑफिस पार्टी में खूबसूरत रंगोली बनाने के लिए आईडिया लेना चाहती हैं तो यहां से लें।
Updated:- 2025-10-14, 18:26 IST
image

दिवाली का त्योहार है और भला किसे पसंद नहीं होता है और जब ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की बात हो तो क्या ही कहा जाए। सच में ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेट करने का अंदाज ही कुछ निराला होता है। एथनिक ड्रेस में सजे हुए कलीग और रंगोली प्रतियोगिता। ऐसे में अगर आप भी रंगोली के कंपटीशन में हिस्सा लेने जा रही हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान रंगोली डिज़ाइन जो आप बहुत कम समय में बना सकती हैं। यह रंगोली आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकती हैं। इन रंगोली में आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे ताजे फूल, रंगोली के रंग और चॉक या क्रेयॉन कलर। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान रंगोली डिजाइन के बारे में। अगर आपके ऑफिस में भी ऐसे ही कोई रंगोली प्रतियोगिता है और आप उसमें इनाम जीतना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम आ सकता है। सिर्फ 10 मिनट में भी आप सुंदर और आकर्षक रंगोली बना सकती हैं।

फूलों की रंगोली

रंगोली बनाने के लिए फूलों की रंगोली सबसे आसान विकल्प माना जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ पंखुड़ियां और रंगीन फूल चाहिए। इसे बनाने के लिए आप कुछ आसान स्टेप फॉलो कर सकती हैं-

easy rangoli design

  • रंगोली का बेस बनाने के लिए आप हल्के रंग के पाउडर से सर्कल बनाएं या चॉक से फूल या अपना कोई भी पसंदीदा आकार बनाएं।
  • इस रंगोली के बीच के हिस्से में गहरे रंग की पंखुड़ियां रखें।
  • बाहर की तरफ छोटे फूल या रंगीन फूलों की पंखुड़ियां डालें। आप अगर इसके लिए गेंदे के फूलों का इस्तेमाल करती हैं तब भी आसानी से रंगोली बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें

स्वास्तिक की रंगोली

स्वास्तिक की डिज़ाइन आप बहुत आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले चॉक से स्वस्तिक बनाएं और फिर उसे रंगोली के अलग-अलग रंगों से सजाएं। आप इसके लिए आसान स्टेप फॉलो करें-

swastik rangoli

  • चॉक का इस्तेमाल करके स्वास्तिक का बेस तैयार करें।
  • इसे आप अलग-अलग रंगों से सजाएं और चारों तरफ छोटे डॉट्स या फूल की पंखुड़ियों से इसकी सजावट करें।
  • रंगोली को बेहतर बनाने के लिए आप इसके बीच में दीपक रखें।

रंगोली के रंगों से बनाएं फूलों वाली रंगोली

अगर आप अपनी रंगोली को क्रिएटिव बनाना चाहती हैं तो आप चॉक से फूल बनाएं आप इसके लिए रंग बिरंगे चॉक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रंगों से फूलों का पैटर्न बनाएं और इसे अलग-अलग रंगों से सजाएं। यहां जानें कुछ आसान स्टेप-

rangoli deshign flowers

  • इस रंगोली को बनाने के लिए आप सबसे पहले हल्के रंग से फूल की आउटलाइन बनाएं।
  • अंदर के छोटे हिस्सों में रंगोली के अलग-अलग रंग भरें।
  • इस रंगोली के बीच में आप दीपक रखें या इसे मोती से सजाएं।

रंगोली में बनाएं दीपक का डिजाइन

दिवाली पर रंगोली में दीपक बनाना बहुत आसान है और यह पर्व ही दीयों का है तो इस तरह की रंगोली और ज्यादा खास है। सबसे जरूरी बात यह है कि आप इसे मिनटों में तैयार कर सकती हैं।

deepak rangoli design

  • इस रंगोली के लिए सबसे पहले एक आसान सा दीपक चॉक या क्रेयॉन कलर से बनाएं।
  • दीपक में अंदर रंगोली के रंग भरें और चारों तरफ हल्के रंग से छोटी डॉट्स या पंखुड़ियों की सजावट करें।
  • इस दीपक रंगोली को आप असली दीपक से सजा सकती हैं। 

लक्ष्मी चरण रंगोली डिज़ाइन

लक्ष्मी चरण रंगोली बहुत आसानी से बन जाती है। इसके लिए सबसे पहले आप लक्ष्मी जी के चरणों की आकृति चॉक से बनाएं और फिर उसे अच्छी तरह से सजाएं।

laksmi charan rangoli

  • लक्ष्मी चरण की आकृति बनाएं और उसमें खूबसूरत रंग भरें। उसके चारों ओर बड़े आकार का गोला बनाएं और इसे रंगों से सजाएं।
  • बीच में माता लक्ष्मी के चरणों के आकार में अपनी इच्छा अनुसार लाल, पीले या हरे कोई भी रंग भरें।
  • चरणों के आस-पास हल्के नीले रंग से मोर या फूल की आकृति बनाएं।

इन आसान रंगोली डिज़ाइन को आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं और रंगोली प्रतियोगिता की विनर भी बन सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock. com, pintrest.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।