World Osteoporosis Day 2026: बिना किसी लक्षण के खोखली हो जाती हैं हड्डियां, समय रहते पहचानें ये शुरुआती संकेत

पीठ झुकना, कद छोटा पड़ना, बार-बार कमर दर्द होना और छोटी-मोटी चोट में भी हड्डी का टूटना ऑस्टियोपोरोसिस के संकेत हो सकते हैं। समय रहते इन्‍हें पहचान कर सही खानपान औद आदतों से हड्डियों को खोखला होने से बचाया सकता है।
Updated:- 2026-10-20, 09:47 IST
World Osteoporosis Day 2026

World Osteoporosis Day 2026 हर साल 20 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दौरान लोगों को हड्ड‍ियों की सेहत के बारे में जागरुक क‍िया जाता है। दरअसल, हमारी हड्डियां ही हैं, जो शरीर को सपोर्ट देती हैं और हमें चलने-फिरने में मदद करती हैं, लेक‍िन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्ड‍ियों की ताकत कम होने लगती है। ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी ही एक बीमारी है, जिसमें हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर और अंदर से कम घनी होने लगती हैं।

इसकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआत में अक्सर कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देता है। कई लोगों को इस बीमारी का पता तब चलता है, जब मामूली गिरने या हल्की चोट लगने से ही हड्डी टूट जाती है। इसलिए शरीर में होने वाले कुछ छोटे बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हम आपको अपने इस लेख में इसके शुरुआती लक्षण बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

World Osteoporosis Day 2026 (1)

image credit- magnific

ऑस्टियोपोरोसिस के शुरुआती संकेत क्या हैं?

आपको बता दें क‍ि ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी में शुरुआत में दर्द या कोई दूसरी परेशानी महसूस नहीं होती है। फिर भी कभी-कभार शरीर में कुछ बदलाव नजर आ जाते हैं। ऐसे में इन पर ध्‍यान देना जरूरी है।

  • अगर पहले के मुकाबले आपकी लंबाई करीब एक इंच या उससे ज्यादा कम हो गई है, तो डॉक्टर से बात करें।
  • खड़े होने या चलने के दौरान पीठ पहले से ज्यादा झुकी हुई लगे, तो भी इसे नजरअंदाज नहीं करें।
  • पीठ के नीचे वाले हिस्से में दर्द कभी-कभी रीढ़ की हड्डियों में कमजोरी या दबाव से भी होने लगता है।
  • मामूली गिरने या छोटी-सी चोट लगने से भी हड्डी का टूटना एक संकेत है।
  • रीढ़ की हड्डियों में बदलाव होने पर कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

इनमें से किसी एक संकेत का मतलब यह नहीं है कि आपको ऑस्टियोपोरोसिस ही है। सही वजह जानने के लिए डॉक्टर की सलाह जाकर जरूर लें।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में ये फूड्स रखेंगे हार्मोन, हड्डियों और दिल की सेहत का ख्याल

ऑस्टियोपोरोसिस से किन लोगों को रहना चाह‍िए ज्यादा सावधान?

वैसे तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है। जैसे-

  • 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग।
  • मेनोपॉज के बाद महिलाओं को।
  • परिवार में पहले किसी को यह बीमारी रही हो।
  • जिनका वजन कम है या शरीर की बनावट छोटी है।
  • जो स्‍मोक‍िंग करते हैं या पर्याप्त विटामिन डी नहीं लेते।
  • जो बहुत कम चलते-फिरते हैं।
  • थायरॉइड की बीमारी, डायबिटीज या कुछ दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोग।

कुछ दवाएं लंबे समय तक लेने से भी हड्डियों पर असर पड़ता है, लेक‍िन दवाएं बंद करने से पहले डॉक्‍टर से बात करें।

World Osteoporosis Day 2026 (2)

image credit- getty

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या करें?

हड्डियों की सेहत का ध्यान रखने के लिए रोजाना की कुछ आदताें में आपको बदलाव करना चाह‍िए। जैसे-

  • अपनी क्षमता के हिसाब से रोज वॉक करें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालें।
  • खाने में कैल्शियम वाली चीजें शामिल करें। जैसे दूध, दही, पनीर।
  • विटामिन डी के सही लेवल के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
  • स्‍माेक न करें।

यह भी पढ़ें- रोज खाएं सिर्फ 1 कटोरी उबले काले चने, हड्डियों और मसल्‍स को मिलेगा भरपूर पोषण

कब कराएं हड्डियों की जांच?

अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है, पहले क‍िसी चोट में हड्डी टूट चुकी है या कद और पीठ के आकार में बदलाव दिख रहा है, तो डॉक्टर से जाकर म‍िल लेना आपके ल‍िए सही रहेगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific

Source- https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/4443-osteoporosis

FAQ
हड्डियों की जांच कैसे होती है?
हड्डियों की मजबूती और ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए DEXA Scan (डेक्सा स्कैन) कराया जाता है, जिससे बोन डेंसिटी का सही पता चलता है।
पुरुषों को ऑस्टियोपोरोसिस कब होता है?
पुरुषों में आमतौर पर 65 से 70 साल की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी, शराब या धूम्रपान के कारण यह बीमारी होती है।
हड्डियों के लिए कौन-सा फल खाएं?
संतरे, केला, अंजीर और बेरीज में कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन सी भरपूर होता है, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।