क्या आपको भी ठंड में कंबल ओढ़कर पंखा चलाने की है आदत, ऐसा क्यों करते हैं कुछ लोग?

सर्दियों की शुरुआत होते ही लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। ठंड से बचने के लिए कंबल का सहारा लेते हैं, लेकिन ऊपर से पंखा चलाकर सोते हैं। आखिर क्‍या वजह है कि लोग सर्दी में ऐसा करते हैं?  
Updated:- 2026-11-27, 13:38 IST
 why people use fan under blanket in winter know psychology behind this

Image Credit: AI

सर्दियों के सीजन में लोग ठंड से बचने के लिए मोटी रजाई और कंबल ओढ़ते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कंबल ओढ़ने के साथ पंखा भी चलाते हैं। पंखा चलाकर सोना उन्‍हें बेहद पसंद होता है। हालांकि पहली नजर में यह आदत थोड़ी अजीबोगरीब जरूर लग सकती है, लेकिन इसके पीछे वजह क्‍या है?

हालांकि, इसके पीछे शरीर और दिमाग से जुड़ी कुछ दिलचस्प वजहें हो सकती हैं। यहां इंसानी नींद से जुड़े शोध बताते हैं कि अच्छी नींद के लिए सिर्फ गर्म बिस्तर ही जरूरी नहीं है। शरीर का तापमान, आसपास का माहौल और दिमाग का शांत रहना भी काफी मायने रखता है। जीटीबी अस्‍पताल दिल्‍ली की डॉक्‍टर सुप्रिया बताती हैं कि इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकता है।

कई लोगों को चलते पंखे की आवाज देती है सुकून

blanket and fan use Image Credit: Shutterstock

पंखा चलाकर सोने की एक वजह यह भी है कि उससे निकलने वाली आवाज कई लोगों को अच्‍छी लगती है। यह आवाज आसपास होने वाले शोर, जैसे गाड़ियों की आवाज या दरवाजा बंद होने की आवाज को कुछ हद तक दबा सकती है। इसे ही व्हाइट नॉइज या साउंड मास्किंग कहते हैं। इससे कुछ लोगों को रात में बार-बार नींद टूटने की समस्या कम महसूस हो सकती है।

इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से पंखा चलाकर सोने की आदत है, तो उसका दिमाग पंखे की आवाज को सोने के समय से जोड़ सकता है। ऐसे में पंखा बंद होने पर उसे नींद समय से नहीं आती।

कंबल करवाता है सुरक्षा का एहसास, पंखा देता है ताजी हवा

साइकोलॉजिस्ट भी इस बात को मानते हैं कि कंबल हमारे शरीर को सिर्फ ढकता ही नहीं, बल्कि दिमाग को सुरक्षा का संकेत भी देता है। जब शरीर ढका हुआ महसूस करता है, तो कई लोग खुद को सुरक्षित महसस करते हैं। दूसरा कंबल ओढ़ने के बाद पंखा चलाने से लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उन्‍हें ताजी हवा मिल रही है। इससे उन्‍हें अच्‍छा फील मिलता है।

यह भी पढ़ें- कुछ लोगों को अंधेरे में सुकून मिलता है, तो कुछ को रोशनी में क्यों आती है नींद? जानें साइकोलॉजी

बेहतर आती है नींद

बेहतर नींद के लिए शरीर को ठंडा होने की जरूरत होती है। जर्नल ऑफ फिजियोलॉजिकल एंथ्रोपोलॉजी में एक रिव्यू में कहा गया है कि बिस्तर पर गर्मी के संपर्क में आने से नींद बेहतर और अधिक देर तक आती है। कंबल ने नीचे आपकी स्किन के पास की हवा तेजी से गर्म हो सकती है। शायद इसीलिए थोड़ी हवा का बहाव राहत जैसा लगता है।

fan qand blnket Image Credit: Shutterstock

क्‍या वाकई यह आदत फायदेमंद है?

सभी को यह समझना जरूरी है कि पंखा चलाकर कंबल ओढ़ने से नींद बेहतर होती है। इस बात का कोई सीधा और पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। रिसर्च के नतीजे भी पूरी तरह एक जैसे नहीं हैं। कुछ लोगों को इससे फायदा मिलता है, जबकि कुछ को कोई खास अंतर महसूस नहीं होता। इसलिए इसे अनिद्रा या नींद से जुड़ी किसी बीमारी का इलाज नहीं समझना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आंख खुलते ही चेक करते हैं फोन? दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर, आज ही बदलें यह आदत

बेहतर नींद भी हमारे शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितना पौष्टिक आहार। अच्‍छी नींद आपको तरो-ताजा बनाए रखती है। आप खुद को सही महसूस करती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: AI, Shutterstock

FAQ
कंबल ओढ़कर पंखा चलाने की आदत क्‍या सेहत के लिए नुकसानदायक है?
सामान्य स्वस्थ लोगों के लिए यह आमतौर पर नुकसानदायक नहीं है। हालांकि, बहुत तेज या सीधी ठंडी हवा लगने से कुछ लोगों को जुकाम, गले में खराश या शरीर में अकड़न महसूस हो सकती है, खासकर जब ठंड अधिक हो। 
क्या इससे नींद वाकई बेहतर होती है?
ऐसा कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि पंखा चलाकर कंबल ओढ़ने से हर किसी की नींद बेहतर होती है। कुछ लोगों को इससे आराम मिलता है, जबकि दूसरों को कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इसे अनिद्रा का इलाज नहीं माना जा सकता।
कमरे में हवा कैसे चलती है?
पंखा हवा को ठंडा नहीं करता, बल्कि कमरे की हवा को घुमाता है। इससे आसपास जमा हवा बदलती रहती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।