क्यों बार-बार नमक खाने का करता है मन? समझें वजह और क्रेविंग कंट्रोल करने वाले हेल्दी स्नैक्स

आपके खाने में कितने भी हेल्दी ऑप्शंस रख दिए जाएं, बावजूद इसके कई बार आपको रिफाइंड, प्रोसेस्ड चिप्स और अन्य तरह-तरह के स्नेक्स खाने की क्रेविंग्स होती है। असल में हमें इन खाद्य पदार्थों की क्रेविंग्स नहीं हो रही होती है, बल्कि इसे 'साल्ट क्रेविंग' कहते हैं। चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और अन्य पैकेज्ड स्नैक्स एडिक्टिव होने के साथ शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं।
साल्ट क्रेविंग से बचने के लिए जरूरी है, इसके पीछे के कारणों का पता होना।अगर आपको भी अक्सर साल्ट क्रेविंग होती है, तो यह खबर आपके मतलब की है। फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि साल्ट क्रेविंग के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। शरीर में डिहाइड्रेशन, कम सोडियम लेवल का होना जिससे नमक खाने का मन करता है।
नमक खाने की क्रेविंग क्यों होती है?

Image Credit:Shutterstock
नमक में सोडियम नाम का एक मिनरल होता है , जो आपके शरीर के नॉर्मल ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही मसल्स की मूवमेंट में मदद करता है, नर्व्स को सिग्नल भेजता है और शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखता है। आपको रोजाना अपनी डाइट में कुछ सोडियम की जरूरत होती है। जब हमारे शरीर में इसकी कमी होती है, तो हमें इसकी पूर्ति करनी पड़ती है।
डिहाइड्रेशन
अभी अधिक पसीना आना, उल्टी होने या पेशाब करने से आपके शरीर में पानी और सोडियम का लेवल कम हो सकता है। आप सोडियम लेवल को ठीक करने और शरीर में पानी बनाए रखने के लिए नमकीन खाना खा सकते हैं।
सोडियम की कमी
अगर आपका सोडियम लेवल कम है, तो आपका ब्रेन ज्यादा नमक खाने का सिग्नल दे सकता है।
इमोशनल ईटिंग
जब आप स्ट्रेस में, उदास या बेचैन महसूस करते हैं, तो आप नमकीन खाना खा सकते हैं। ज्यादा नमक खाने से सेरोटोनिन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे "अच्छा महसूस कराने वाले" हॉर्मोन एक्टिव हो सकते हैं।, जो अक्सर डिप्रेशन और एंग्जायटी के दौरान कम हो जाते हैं।
खराब नींद
नींद पूरी न होना, ठीक से नींद नहीं आने से भी बेचैनी होती है। इस वजह से नमकीन खाने के चांस बढ़ जाते हैं।
माइग्रेन
यह एक तरह की न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जो कई लक्षणों का कारण बन सकती है, जिनमें सबसे प्रमुख सिरदर्द है। ऐसे लोग जो माइग्रेन के सिरदर्द का अनुभव करते हैं, उन्हें नमकीन या मीठा भोजन खाने की इच्छा हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इनमें से किसी भी प्रकार का भोजन खाने से कुछ लोगों में सिरदर्द को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- तनाव और बालों के झड़ने का क्या है कनेक्शन? Telogen Effluvium के बारे में जानें
क्रेविंग कैसे मैनेज करें?

Image Credit:Shutterstock
नमक की क्रेविंग को मैनेज करने या कम करने के कई तरीके हैं। याद रखें नमक का अधिक सेवन और कमी दोनों की हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।
| इन टिप्स से साल्ट क्रेविंग होगी ठीक |
भरपूर नींद लें- अच्छी क्वालिटी की नींद लेने से आपको खाने की क्रेविंग, खासकर नमक की क्रेविंग को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। |
| स्ट्रेस मैनेज करें- मेडिटेशन, जर्नलिंग और डीप ब्रीदिंग जैसी माइंडफुलनेस एक्टिविटीज और एक्सरसाइज करने से आपको स्ट्रेस और दूसरे इमोशंस को मैनेज करने में मदद मिल सकती है, जो आपकी नमक की क्रेविंग की वजह बन सकते हैं। |
फल और सब्जियों का सेवन- फलों और सब्जियों में सोडियम कम होता है और ये कई न्यूट्रिएंट्स और हेल्थ बेनिफिट्स देते हैं। नमकीन स्नैक्स और साइड डिश की जगह ताजे फल या भुनी हुई सब्यिजां खाने से आपका टोटल साल्ट इनटेक कम हो सकता है। |
हाइड्रेटेड रहें- दिन भर खूब पानी पिएं, और पसीने के जरिए ज्यादा सोडियम खाने से बचने के लिए एक्सरसाइज करते समय इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स लें। |
कम नमक वाले स्नैक्स चुनें- कम सोडियम वाले स्नैक्स जैसे बिना नमक वाले नट्स या सादा पॉपकॉर्न, नमक की क्रेविंग को शांत करने में मदद कर सकते हैं। ये नमकीन चिप्स की तुलना में अधिक न्यूट्रिशन देते हैं। |
यह भी पढ़ें- तनाव या घबराहट में पेट में तितलियां उड़ने जैसा क्यों महसूस होता है? एक्सपर्ट से समझें
अगर आपका लगातार या ज्यादा नमक खाने का मन करता है, तो डॉक्टर या रजिस्टर्ड डाइटीशियन से संपर्क करें। जहां से आपको असली वजह पता लगाने और नमक के इस्तेमाल में बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
- किस कमी से नमक की क्रेविंग होती है?
- पोषक तत्वों की कमी से आपको नमक खाने की इच्छा हो सकती है। अगर आपके शरीर में पर्याप्त सोडियम नहीं है, तो यह लेवल को ठीक करने के लिए दिमाग को कुछ नमकीन खाने का संकेत दे सकता है।
- क्या आयरन की कमी से आपको नमक खाने की इच्छा हो सकती है?
- आयरन का लेवल कम होने से आपको बिना पोषक चीजों की क्रेविंग बढ़ सकती है। हालांकि, आयरन की कमी से नमक खाने की क्रेविंग होना काफी कम है।
- नमक खाने से मुझे बेहतर क्यों महसूस होता है?
- रिसर्च से पता चलता है कि जब आप स्ट्रेस में, दुखी या एंग्जायटी में होते हैं, तो आपको नमकीन खाने का मन अधिक करता है। इसे खाने के बाद आप बेहतर महसूस करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।