Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

मीठा और नमकीन खाने वालों के लिए ये 3 डिशेज हैं बेस्ट, जानें रेसिपीज

कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाने का मन ही, तो ट्राई करें ये रेसिपीज। इन्हें बनाना जरा-भी मुश्किल नहीं है। जानते हैं इनके बारे में....
By Sakhi Digital | Edited By Garima Garg
Updated:- 2026-08-19, 16:54 IST
quick recipe
Sakhi

स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना हर किसी का दिल जीत लेता है, लेकिन जब रोज की भागदौड़ में कुछ नया और झटपट बनाने का मन हो, तो सही रेसिपी का चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। चाहे सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और न्यूट्रिशियस बनाना हो, शाम की चाय के साथ कोई रेस्टोरेंट स्टाइल चटपटी डिश खाना हो या फिर खाने के बाद मीठे में कुछ झटपट बेक करना हो यह खास रेसिपी कलेक्शन आपकी हर पसंद को पूरा करेगा। यहां जानें ब्रेड के क्रिस्पी पैनकेक, ढाबा स्टाइल स्मोकी कॉर्न शिमला मिर्च और मुंह में घुल जाने वाली ब्राउनी की बेहद आसान और परफेक्ट रेसिपीज। इस लेख में बताई गई रेसिपीज अनुराधा मलिक की है। जानें...

1. ब्रेड के पैनकेक

अगर आप सिंपल ब्रेड खाकर बोर हो गई हैं तो ब्रेड के पैनकेक की यह रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है-

  • ब्रेड स्लाइस: 5
  • सूजी: आधा कप
  • हरी मिर्च: 2
  • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
  • दही: आधा कप
  • प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च: 2 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर: 1 (बारीक कटी हुई)
  • नमक: स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स: 1 टीस्पून
  • जीरा: आधा टीस्पून
  • ईनो फ्रूट साल्ट: 1 पैकेट
  • तेल: आवश्यकतानुसार

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले ब्रेड को तोड़कर मिक्सी के जार में डालें।
  • जार में सूजी, हरी मिर्च, अदरक, दही और थोड़ा-सा पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और उसमें कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर, नमक, चिली फ्लेक्स और जीरा मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ईनो डालें और बैटर को हल्का-सा चलाएं।
  • अब एक पैन गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल लगाएं।
  • पैन पर बैटर डालकर छोटे-छोटे पैनकेक बना लें और दोनों तरफ से सेक लें।
  • गरमा-गरम पैनकेक को हरी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

corn shimla mirch

2. स्मोकी कॉर्न शिमला मिर्च

अगर आप एक जैसी शिमला मिर्च खाकर बोर हो गई हैं तो यह रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है-

  • तेल: 3 टेबलस्पून
  • मेथी दाना: एक-चौथाई टीस्पून
  • जीरा: आधा टीस्पून
  • प्याज: 1 (कटा हुआ)
  • लहसुन पेस्ट: 1 टीस्पून
  • अदरक पेस्ट: 1 टीस्पून
  • टमाटर: 2 मध्यम आकार के (कटे हुए)
  • नमक: स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर: 1 टीस्पून
  • जीरा पाउडर: 1 टीस्पून
  • काजू का पेस्ट: 2 टेबलस्पून
  • हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च (कैप्सिकम): आधा-आधा कप
  • उबले हुए मकई के दाने (कॉर्न): आधा कप
  • हरी मिर्च: 2 (चीरा लगी हुई)
  • पानी: एक-चौथाई कप
  • कसूरी मेथी: 1 टीस्पून
  • गरम मसाला: 1 टीस्पून
  • कोयला: 1 छोटा टुकड़ा
  • शुद्ध घी: 1 टीस्पून

कैसे बनाएं?

  • एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें मेथी दाना, जीरा और प्याज डालें।
  • प्याज का रंग हल्का गुलाबी होने पर लहसुन-अदरक का पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर स्वादानुसार नमक मिलाएं और भूनें।
  • 2 से 3 मिनट बाद लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर मिलाकर मसालों को अच्छी तरह भून लें।
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें काजू का पेस्ट मिलाएं और 2 मिनट तक और भूनें।
  • अब इसमें तीनों रंगों की शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद उबले हुए कॉर्न, हरी मिर्च और पानी डालकर कढ़ाई को ढक दें।
  • 2 मिनट बाद ढक्कन हटाकर कसूरी मेथी और गरम मसाला मिलाएं।
  • अब कोयले के टुकड़े को गैस पर लाल होने तक गर्म करें।
  • सब्जी के बीचों-बीच एक छोटी कटोरी रखें और उसमें जलता हुआ कोयला रख दें।
  • कोयले के ऊपर 1 टीस्पून शुद्ध घी डालें और धुआं उठते ही कढ़ाई को तुरंत ढक दें ताकि स्मोकी फ्लेवर सब्जी में समा जाए।

brawni

3. स्वादिष्ट ब्राउनी

कुछ मीठा खाने का मन है तो ब्राउनी की यह रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है-

  • बटर (मक्खन): डेढ़ टेबलस्पून
  • डार्क चॉकलेट: 30 ग्राम
  • चीनी पाउडर: डेढ़ टेबलस्पून
  • वनीला एसेंस: कुछ बूंदें
  • मैदा: 5 टेबलस्पून
  • दूध: आधा कप
  • अखरोट: मुट्ठी भर (कटे हुए)
  • चोको चिप्स: थोड़े-से
  • बटर पेपर: आवश्यकतानुसार

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक बाउल में बटर और डार्क चॉकलेट लें।
  • दोनों चीजों को माइक्रोवेव ओवन में 10 से 15 सेकंड के लिए पिघला लें।
  • अब इसमें चीनी पाउडर, वनीला एसेंस, मैदा, दूध और कटे हुए अखरोट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसके बाद एक माइक्रोवेव-फ्रेंडली कंटेनर में बटर पेपर लगाएं और तैयार मिश्रण को उसमें पलट दें।
  • मिश्रण के ऊपर थोड़े-से अखरोट और चोको चिप्स सजाएं।
  • अब इसे माइक्रोवेव में 75 सेकंड के लिए बेक करें।
  • आपकी स्वादिष्ट और सॉफ्ट ब्राउनी बनकर तैयार है।

सखी फीचर्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।