तनाव और बालों के झड़ने का क्या है कनेक्शन? Telogen Effluvium के बारे में जानें 

तनाव और बालों के झड़ने के बीच एक गहरा संबंध है। इसे मेडिकल साइंस की भाषा में टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है। आइए जानते हैं इस समस्या के कारण, लक्षण और बचाव। 
Updated:- 2026-11-12, 18:46 IST
image

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का दबाव और मानसिक तनाव की वजह से न सिर्फ दिमाग पर प्रेशर आता है, बल्कि इसका सीधा असर हमारे बालों की सेहत पर भी पड़ता है। कई बार आपने देखा होगा कि थोड़ा सा टेंशन लेते ही बाल झड़ने लगते हैं। कंघी करते समय या हेयर वाश के दौरान बालों का गुच्छा हाथ में आ जाता है। मेडिकल साइंस की भाषा में अचानक होने वाले हेयर फॉल को टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) कहा जाता है।

टेलोजन एफ्लुवियम बालों के झड़ने की एक आम समस्या है, जो आमतौर पर किसी बड़े मानसिक तनाव, गंभीर बीमारी या शरीर में अचानक हुए बदलाव के कारण कुछ महीनों बाद शुरू होती है। आइए जानते हैं तनाव और बालों के गिरने के बीच क्या कनेक्शन है?

क्या होता है टेलोजन एफ्लुवियम?

टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) अचानक और बाल झड़ने की समस्या होती है। इसमें शरीर पर किसी तरह का तनाव पड़ने के कारण बहुत सारे बाल एक साथ झड़ने लगते हैं। जब शरीर या दिमाग किसी गहरे स्ट्रेस से गुजरता है, तो शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। यह हार्मोन बालों की जड़ों को ग्रोथ से रोकते हैं और उन्हें रेस्टिंग फेज में भेज देते हैं। रेस्टिंग फेज में जाने के लगभग 2 से 3 महीने बाद ये बाल जड़ों से कमजोर होकर एक साथ झड़ने लगते हैं, जिससे अचानक बहुत ज्यादा हेयर फॉल होने लगता है।  

Indian damaged hair Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

टेलोजन एफ्लुवियम के कारण

टेलोजन एफ्लुवियम बड़ी समस्या है, जिसके पीछे की वजहों को समझना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके कुछ खास कारण

  • लंबे समय तक मानसिक तनाव, डिप्रेशन या किसी सदमे से गुजरने पर ऐसा हो सकता है।
  • तेज बुखार, डेंगू, टाइफाइड या किसी गंभीर संक्रमण के बाद शरीर की कमजोरी की वजह से भी टेलोजन एफ्लुवियम का सामना करने को मिल सकता है।
  • अचानक बहुत ज्यादा वजन कम करना, शरीर में आयरन, विटामिन-डी और प्रोटीन की कमी भी कारण हो सकता है।
  • डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी बड़ी वजह है।

टेलोजन एफ्लुवियम के लक्षण

इसके कुछ आम लक्षण है, जैसे -

  • सिर से बालों का पतला होना।
  • दोगुने या तिगुने बाल झड़ना।
  • तकिये पर, बाथरूम के ड्रेन में या कंघी में जरूरत से ज्यादा बाल दिखना।

यह भी पढ़ें- महंगे हेयर स्पा की नहीं पड़ेगी जरूरत, एलोवेरा मास्क से झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट-शाइनी

3. टेलोजन एफ्लुवियम से बालों को बचाने के उपाय

सही लाइफस्टाइल और पोषण बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं बालों को बचाने के लिए किस तरह के उपाय आप आजमा सकती हैं।

  • सबसे पहले आप तनाव कम करें और रोजाना कम से कम 20 मिनट योग या मेडिटेशन करें।
  • बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे चीजें शामिल करें।
  • जब बाल झड़ रहे हों, तो हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, हेयर कलर और सल्फेट वाले हार्ड शैंपू का इस्तेमाल ना करें।
  • ब्लड टेस्ट करवाकर शरीर में विटामिन B12, विटामिन D3 या आयरन की कमी की जांच करें।
  • डर्मटलॉजिस्ट की राय के अनुसार अपना ट्रीटमेंट लें। 

यह भी पढ़ें- हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से झड़ने शुरू हो गए हैं बाल तो करें ये उपाय

Woman hairfall Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

निष्कर्ष:  मानसिक तनाव और हमारे शरीर की सेहत दोनों ही बहुत जरूरी होती है। अचानक होने वाला हेयर फॉल स्ट्रेस की वजह बन जाता है, जिससे कई महिलाएं परेशान रहती है। लगातार बहुत सारे बाल झड़ने की समस्या को मेडिकल साइंस में टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है। इससे घबराने के बजाय इसके पीछे की असली वजह को पहचानें और पौष्टिक आहार के साथ तनाव कम लें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

image credit: freepik

FAQ
क्या टेलोजन एफ्लुवियम से हमेशा के लिए गंजापन आ सकता है?
नहीं, यह एक अस्थायी समस्या है। तनाव या बीमारी का असर खत्म होने के बाद बालों की जड़ें फिर से सक्रिय हो जाती हैं और नए बाल उगने लगते हैं।
इस समस्या को ठीक होने में कितना समय लगता है?
एक बार जब तनाव या शरीर की कमजोरी का कारण दूर हो जाता है, तो 3 से 6 महीने के भीतर बालों का झड़ना रुक जाता है और ग्रोथ सामान्य होने लगती है।
क्या सिर्फ तेल लगाने से तनाव वाला हेयर फॉल रुक सकता है?
केवल तेल लगाने से अंदरूनी हार्मोनल और स्ट्रेस की समस्या ठीक नहीं होती। इसके लिए अच्छी डाइट, नींद और तनाव नियंत्रण सबसे ज्यादा जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।