पैरों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का हो सकता है इशारा

बदलती लाइफस्‍टाइल का असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। काम के अधिक घंटे, कसरत की कमी और देर रात तक जागने की वजह से हमारी बॉडी साइकिल प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि कम उम्र में ही बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो रहा है।  
Updated:- 2026-11-17, 14:06 IST
how to identify high cholesterol in legs symptoms reasons remedies

अगर आपके पैरों में पिछले काफी दिनों से कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जैसे सूजन, पांव जमीन पर रखने में तेज दर्द, पैरों का अचानक ठंडा पड़ना, सुन्‍नपन, खड़े होने और बैठने में तकलीफ होना। ऐसे लक्षणों को बिल्‍कुल नजरअंदाज न करें। ये सभी लक्षण शरीर में तेजी से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से देखने को मिलते हैं। फरीदाबाद स्थित बीके अस्‍पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा के अनुसार, खून में LDL कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना सेहत के लिए खतरे की निशानी है।

खून में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है, जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी है। इसका खून में पर्याप्त लेवल ही हमारे शरीर के लिए उपयोगी है, लेकिन इसकी मात्रा अगर खून में ज्यादा हो जाए तो ये हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसके कई संकेत हमारे शरीर में दिखने लगते हैं। ऐसे में समय रहते इसका इलाज करवाना और डॉक्‍टरी जांच बेहद जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल के डिपॉजिट होने से ब्लॉकेज का खतरा

high Cholestero remedies

Image Credit: Shutterstock

हार्ट में कोलेस्ट्रॉल के डिपॉजिट होने से ब्लॉकेज का खतरा बढ़ने लगता है और यही हार्ट अटैक का कारण बनता है। अक्सर लोगों को हार्ट अटैक आने के बाद ही कोलेस्ट्रॉल हाई होने का पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। कैसे इसके संकेत पहचानें? इसकी जानकारी द परफेक्ट हेल्‍थ हैदराबाद कोटी की डॉ. मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर कर दी है।

अचानक हाथ-पैरों का ठंडा पड़ना- अगर आपके हाथ-पैर अचानक ज्यादा ठंडे पड़ते हैं और ये दिक्कत हमेशा बॉडी में रहती है, तो बिना वक्‍त गवाएं सबसे पहले तुरंत कोलेस्ट्रॉल चेक कराएं। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज जैसी समस्याएं उत्पन्‍न होती हैं।जब ब्लड में LDL कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है, तो यह धमनियों में जमा होकर प्लाक बना सकता है, जिससे ब्‍लड फ्लो बाधित होता है। हाथ-पैरों में पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता।

पैरों की स्किन का रंग बदलना- हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से पैरों की स्किन का कलर में आपको बदलाव नजर आएगा। आपको पैरों की स्किन का रंग थोड़ा सफेद सा दिखने लगे तो समझ जाएं कि ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। स्किन की रंगत में बदलाव इस बात का संकेत है कि पैरों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही।

आपके पैरों में भी कोलेस्ट्रॉल जमने लगा है। चलते-चलते आपके पैरों में कमजोरी महसूस होने लगे। पैरों की स्पीड बढ़ाते ही तेज दर्द उठने लगे, तो ये भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हैं। इसकी वजह से पैरों की ट्यूब में कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है।

यह भी पढ़ें- क्या चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें क्या है डाइटिशियन का कहना

High Cholesterol Symptoms

 

कैसे नियंत्रित करें हाई कोलेस्ट्रॉल?

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्‍या आजकल हर युवा में आम हो गई है, लेकिन जरूरत है सही समय पर इसे नियंत्रित करने की। फरीदाबाद स्थित बीके अस्‍पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा से जानते हैं कैसे इसे नियंत्रित करें?

  • लहसुन- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है, तो आप इसे कम करने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से सुबह-शाम लहसुन का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है। लहसुन में कोलेस्ट्रोल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं।
  • नींबू- नींबू वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में बहुत प्रभावी होता है। यदि आप भी कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह में खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।
  • मेथी- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी बेहद उपयोगी है। इसमें मौजूद गुण आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। साथ ही यह आपके वेट लॉस में भी फायदेमंद है।
  • मछली का तेल- कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए आप मछली के तेल का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- दबे पांव नसों में जमने लगा है गंदा कोलेस्ट्रॉल, तो पिएं यह जादुई पानी; कुछ हफ्तों में दिखेगा असर

कोलेस्ट्रॉल, लीवर द्वारा निर्मित वसा जैसा पदार्थ होता है, जो पाचन, विटामिन डी, कोशिका झिल्ली और कुछ हार्मोन के गठन के लिए जरूरी होता है। इसका लेवल बढ़ने की कई वजहें होती हैं। जैसे बहुत अधिक फैटी खाना,ज्‍यादा वजन, स्मोकिंग, शराब पीना आदि। यहां हमने आपको इसके बढ़ने के लक्षण और नियंत्रित करने से जुड़ी जानकारी दी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Sutterstock, magnific.com

डिस्‍क्‍लेमर- कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्‍या होने पर बिना समय बिताए डॉक्टर से परामर्श करें। 

FAQ
हाई कोलेस्ट्रॉल क्या है?
हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक हो जाती है। 
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?
हाई कोलेस्ट्रॉल का आमतौर पर शुरुआती अवस्था में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होता है। इसका लेवल बहुत ज्यादा बढ़ने पर कुछ संकेत दिख सकते हैं जैसे- सीने में दर्द, अत्यधिक थकान, सांस फूलना और पैरों या हाथों में सुन्नपन या झनझनाहट। 
 लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्या है और कब कराना चाहिए?
लिपिड प्रोफाइल एक खून जांच है, जो शरीर में कुल कोलेस्ट्रॉल, LDL, HDL और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को मापता है। यह टेस्ट आमतौर पर 8 से 12 घंटे की खाली पेट स्थिति में कराया जाता है। 45 वर्ष की आयु के बाद हर वयस्क को इसकी जांच करानी चाहिए। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।