Women's Day 2023 : आखिर कौन हैं तुर्की में राहत और बचाव कार्य में जुटी भारतीय सेना की महिला अधिकारी

तुर्की में आए भूकंप के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त शुरू किया है। बचाव कार्य में जुटी भारतीय सेना की मेजर बीना तिवारी के बारे में आज हम बताएंगे। 

 
know about indian army officer major beena tiwari

देश की सेवा में हमारे देश के सभी जवान हमेशा तत्पर रहते हैं। तुर्की में आए हुए भयानक भूकंप से हजारों लोगों की जानें चली गई। इस संकट के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए सेना और एनडीआरएफ की टीम को वहां भेजा है। आपको बता दें कि इस अभियान को 'ऑपरेशन दोस्त' नाम दिया गया है। भारत की ओर से चलाए जा रहे इस बचाव और राहत कार्य के बीच एक महिला अधिकारी की फोटो खूब वायरल हो रही है।

कब आया था तुर्की में भूकंप?

तुर्की में भूकंप का पहला झटका 6 फरवरी को आया था। इसके बाद तुर्की में एक बाद एक कई भूकंप के झटके अलग-अलग क्षेत्रों में आए जिसके कारण लगभग 21 हजार लोगों की मृत्यु हो गई। मलबे से लोगों की जान बचाने के लिए भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने भी बचाव कार्य शुरू किया है। इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन दोस्त' है।

मेजर डॉ. बीना की फोटो हुई वायरल

who is indian officer major beena tiwari

आपको बता दें कि तुर्की में भारतीय सेना ने अपना अस्पताल शुरू किया है जहां पर भूकंप के कारण घायलों हुए लोगों का ख्याल रखने के लिए 24 घंटे की सेवाएं दी जा रही हैं। यहां पर मेडिकल टीम में एकमात्र महिला अधिकारी मेजर डॉ. बीना स्थानीय बच्चों और बुजुर्गों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई हैं।(जानें भारतीय सेना की पहली महिला अफसर प्रिया झिंगन के बारे में) उनकी कई सारी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

सिर्फ यही नहीं आपको बता दें कि एक ऐसी फोटो भी वायरल हुई है जिसमें तुर्की महिला उनके गाल पर किस कर रही हैं। आपको बता दें कि इस फोटो को खुद तस्वीर ADG PI ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा गया था कि 'हम परवाह करते हैं।' यह तस्‍वीर सभी के लिए एक इंसानियत की मिसाल बन गई है।

इसे भी पढ़ें-सालों बाद ऐसे बनी भारतीय सेना में महिलाओं की जगह, फीमेल कैडेट बैच की फोटो ने जीता लोगों को दिल

देश की सेवा में जुटी हैं डॉ. बीना

आपको बता दें कि तुर्की में राहत और बचाव कार्य में जुटी भारतीय सेना की महिला अधिकारी का नाम बीना तिवारी हैं और वह आर्मी में मेजर और डॉक्टर हैं। साथ ही मेजर बीना तिवारी 14 डॉक्टर्स और 86 पैरामेडिकल स्‍टाफ वाली भारतीय सेना की मेडिकल टीम में एकलौती महिला अधिकारी हैं।

डॉ. बीना तिवारी केवल 28 साल की हैं और वह देहरादून की मूल निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली के आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस से ग्रेजुएशन किया है। बीना अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो देश की सेवा के लिए कार्य कर रही हैं। सिर्फ यही नहीं आपको बता दें कि उनके पति भी मेडिकल ऑफिसर हैं।

इसे भी पढ़ेंः शांति तिग्गाः दो बच्चों की मां होने के बाद बनी थीं इंडियन आर्मी की पहली महिला जवान

हमारी देश के साथ-साथ अन्य देशो की सभी महिलाओं के लिए डॉ. बीना एक मिसाल पेश कर रही हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP