अपनी 102 साल की सास के लिए टॉयलेट बनावाने के लिए इस महिला ने बेची 6 बकरियां

अगर आपने कभी भी सास-बहु के रिश्ते की अच्छी खबर नहीं सुनी तो ये खबर पढ़ें। 
Updated:- 2017-11-17, 18:17 IST
Toilet big image

अगर आपने कभी भी सास-बहु के रिश्ते की अच्छी खबर नहीं सुनी तो ये खबर पढ़ें। इस महिला ने अपनी सास के लिए टॉयलेट बनवाने के लिए अपनी 6 बकरियां बेच दीं। जिस उम्र में लोगों का ध्यान रखना तक छोड़ दिया जाता है उस उम्र की सास के लिए उसकी बहु ने टॉयलेट बनवा कर इस रिश्ते को एक नए तरीके से डिफाइन करना शुरू किया है। 

 

सास की उम्र 102 साल है और बहु 80 साल की है। ये कहानी चंदना की है जो कानपूर के अनंतपुर जिले में रहती है। दरअसल चंदना की सास को इस उम्र में चलने-फिरने में काफी तकलीफ होती है। ऐसे में शौचालय के लिए बाहर जाना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता था। सास की इस हालत को देखकर चंदना काफी दुखी होती थी। चंदना के अनुसार उनकी सास की ये उम्र आराम करने की है। इस कारण से चंदना ने अपनी सास को गिफ्ट के तौर पर टॉयलेट बनवा कर दिया है। 

 

 

फ्रैक्चर है पैर 

चंदना की सास अपन जिंदगी की आखिरी सांसे गिन रही है। उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। एएनआई के अनुसार, चंदना के बेटे राम प्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों जब उनकी दादी गिर गईं थी तो उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके कारण वो अच्छे से अब ज्यादा चल-फिर भी नहीं पाती थी। ऐसे में शौचालय के लिए चंदना की सास को बाहर जाने में काफी तकलीफ होती थी। सास के इस दुख को कम करने के लिए ही चंदना ने अपनी मां के लिए बकरियों के बेचकर टॉयलेट बनवाया। अब राम प्रकाश की दादी को शौचालय के लिए खुले में नहीं जाना पड़ता।

चंदना के इस काम से परिवार के सभी लोग काफी खुश हैं। साथ ही गांव वालों के लिए भी चंदना ने एक एक्जामपल सेट किया है। साथ ही अनजाने में ही स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग दिया है। 

 

Source- ANI

Read more: अपनी 102 साल की सास के लिए टॉयलेट बनावाने के लिए इस महिला ने बेची 6 बकरियां

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।