Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

मिलिए भारत की इन 3 सफल Women Entrepreneur से और जानिए कैसा रहा इनका सफर

आज हम आपको भारत की 5 सफल  Women Entrepreneur के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-06-10, 11:00 IST
image

भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। अब महिलाएं घर की देखभाल के साथ ही खुद का सपना भी पूरा कर रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन के बारे में बताने वाले हैं। इन महिलाओं ने साबित कर दिया है कि काम चाहे कोई भी हो वह उस काम को करने में पीछे नहीं हटेगी। चलिए जानें इनकी लाइफ के बारे में कुछ खास बातें।

पाबीबेन रबारी

Pabiben Rabari

पाबीबेन रबारी एक सफल बिजनेस वुमेन के लिस्ट में आती हैं। वह शिल्प ब्रांड Pabiben.com के संस्थापक है। बता दें कि वह एक छोटे से गांव की एक आम महिला है। उनके लुक को देखकर आप समझ जाएंगी कि वह किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपना खुद का ब्रांड बनाया, जो कि उनके लिए इतना आसान नहीं था। पाबिबेन रबारी को बचपन से ही पारंपरिक आर्ट और क्राफ्ट में रुचि थी। ऐसे में उन्होंने अपनी रुचि को ही अपना पेशा बनाया। बता दें कि वह बैग का बिजनेस करती है। उनके बैग्स को हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया है। इतना ही नहीं, उनके जरिए हजारों महिलाओं को रोजगार का विकल्प भी मिला है।

विनीता सिंह

शार्क टैंक में आपने बतौर जज विनीता सिंह को तो देखा ही होगा। विनीता सिंह को बिजनेस की राह में बहुत कठिनाई हुई लेकिन उन्होंने अपना राह जारी रखी। इतना ही नहीं, लगातार रिसर्च करने के बाद उन्होंने कॉस्मेटिक क्षेत्र में क्वालिटी की बहुत जरूरत है समझ कर कदम रखा। बता दें कि आज शुगर कॉस्मेटिक का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं कर रही हैं। वही इस बिजनेस में विनीता सिंह के साथ 1500 लोग काम कर रहे हैं। जिसमें अधिकतर महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़ेंः कच्छ के एक छोटे से गांव की पाबिबेन ने बॉलीवुड तक बनाई अपनी पहचान

नमिता थापर

Namita Thapar

नमिता थापर भी शार्क टैंक में बतौर जज आई थी। बता दें कि नमिता थापर भारत की बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की डायरेक्टर हैं। इतना ही नहीं, वह इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड का नेतृत्व करती हैं, जो एक शिक्षा कंपनी है जो 11 -18 वर्ष के बच्चों को उद्यमिता सिखाती है। बता दें कि वह गुजरात के एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह शुरुआत से ही बिज़नेस करना चाहती थी। साथ ही उनकी कंपनी का टर्नओवर 650 करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़ेंः शार्क टैंक की जज विनीता सिंह ने 1 करोड़ की नौकरी छोड़ ऐसे खड़ी की कंपनी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।