Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

शार्क टैंक की जज विनीता सिंह ने 1 करोड़ की नौकरी छोड़ ऐसे खड़ी की कंपनी

Vineeta Singh Biography: शार्क टैंक की जज विनीता सिंह अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में इस आर्टिकल में।   
Updated:- 2023-01-27, 14:58 IST
image

Vineeta Singh Biography:शार्क टैंक के नए सीजन की शुरुआत के साथ ही चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं। कोई शो में आने वाले कंटेस्टेंट की बात कर रहा है तो कई जजेस की। शार्क टैंक के तमाम जजेस की सूची में विनीता सिंह (vineeta singh) का नाम भी शामिल है।  विनीता सिंह ने कहां से पढ़ाई की है, उन्होंने नौकरी क्यों छोटी और खुद का बिजनेस कैसे खड़ा करा, जैसे तमाम सवालों का जवाब हम आपको इस लेख में देने वाले हैं। 

कहां से की है पढ़ाई (Vineeta Singh Education)

vineeta singh

विनीता सिंह की लिंकडन पर दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने दिल्ली, आर के पुरम स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं अगर ग्रेजुएशन की बात करें तो उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मदरास के बीटेक की है। बीटेक के बाद विनीता ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की है। 

इसे भी पढ़ेंः शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 का प्रोमो हुआ रिलीज, जानें किसने ली अशनीर ग्रोवर की जगह

क्यों नहीं की नौकरी 

द वीक के पेज पर जगह बना चुकी विनीता सिंह को आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई करने के दौरान उन्हें 1 करोड़ के पैकेज की नौकरी मिली थी। 23 साल की उम्र में 1 करोड़ की नौकरी मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है जिसे विनीता ने मना किया।

उस समय किसी के लिए भी इस बात को पचाना आसान नहीं था लेकिन विनीता ने फैसला लिया। यही कारण है कि आप उनके पास आज खुद की कपंनी है जो उन्हे काफी अच्छा रिटर्न दे रही है। शार्क टैंक शो से भी विनीता अच्छी कमाईकर रही हैं। 

खुद की कपंनी खड़ी की

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vineeta Singh (@vineetasng)

विनीता सिंह को बिजनेस की राह में बहुत कठिनाई हुई लेकिन उन्होंने अपना राह जारी रखी। लगातार रिसर्च करने के बादल उन्होंने कॉस्मेटिक क्षेत्र में क्वालिटी की बहुत जरूरत है समझ कर कदम रखा। पैसे और फंड की मदद से शुगर नाम की कपंनी की शुरुआत की और कपंनी को अर्श से फर्श तक पहुंचाया। आज शुगर कंपनी में 1500 लोग काम कर रहे हैं जिसमें अधिकतर महिलाएं। (गोदरेज कंपनी बनी हर घर में फेवरेट ब्रांड)

इसे भी पढ़ेंः सिर्फ 5,000 रुपये में शुरू किया था गीता ने अपना बिजनेस, शार्क टैंक शो में मिली खास पहचान

 तो ये थी  विनीता सिंह से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा किसी और बिजनेस वुमन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में जरूर लिखें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram/Vineeta Singh 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।