
आज के जमाने में हम में से कई लोग कमाई करने के लिए बाहर जाते हैं। कई महिलाएं तो ऐसी भी हैं जो पुरुषों के मुकाबले काफी अधिक कमाई करती हैं। ऐसे में क्या आपको अपने और से कमाई गए पैसे पर हक है। अगर नहीं तो आप खुद को फाइनेंशियल आजाद नही कह सकती हैं।
कई गरीब महिला के साथ यह बड़ी समस्या होती हैं। उन्हें नही पता है कि वह अपने पैसे को कैसे सेव करें। ऐसे में वह भले कितनी भी मेहनत करके कमाई करती हो। वह अपने पैसे या तो अपने घर में दे देती हैं या फिर उनका पत्ती उनसे जबरदस्ती पैसे ले लेते हैं। ऐसी महिलाओं की मदद 11वीं क्लास की स्टूडेंट अनाया जेठानंदानी कर रही हैं। वो महिलाओं को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने का काम कर रही है।

अनाया जेठानंदानी गरीब महिलाओं की मदद करने के लिए FINWIN को लांच किया है। वह नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन चलाती हैं। ऐसे में वह उन महिलाओं की मदद करती हैं जो काफी छोटे घर की हैं। साथ ही वह महिलाओं को यह भी समझाती हैं कि वह कैसे अपने पैसो की सेव करें।
इसे भी पढ़ें:महिलाओं की लाइफ को आसान बना सकते हैं ये 3 प्रोडक्ट्स
बता दें कि साल 2021 में अनाया ने महिलाओं की मदद करना शुरु किया था। अनाया ने महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता की बुनियादी बातों पर एक कोर्स भी किया है। फिर सामाजिक-आर्थिक तौर पर पिछड़े महिलाओं के साथ जानकारी शेयर करने के लिए जुलाई 2021 FINWIN की शुरुआत की है।
इसे भी पढ़ें:ये 8 महिला फ्रीडम फाइटर्स पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी आजादी की जंग
अनाया के लिए यह सब करना इतना आसान नही था। कई महिलाएं तो ऐसी भी थी जिनके पास खुद का बैंक अकाउंट तक नही था। ऐसे में अनाया ने उन्हें सबसे पहले अपना अकाउंट ओपन करने को कहा। सभी प्रक्रिया के बारें में बताया। साथ ही वह उन महिलाओं को काफी पैसे सेव करने का कहा।
अनाया ने वर्कशॉप लगाना शुरू किया। अनाया ने ‘प्रधान मंत्री जन धन योजना’ जैसी सरकारी योजनाओं के ज़रिए बैंक अकाउंट खुलवाए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।