आज चंद्रमा कर्क राशि में है और वह पुष्य नक्षत्र में चल रहा है। एकादशी तिथि है और परिघ योग का असर रिश्तों और सोच दोनों पर दिख सकता है। कन्या राशि की महिलाओं को आज अपनों से उम्मीदें ज्यादा और परिणाम कम मिल सकता है। छोटी बात पर भी मन भारी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर बात को दिल से न लगाएं। जो लोग साथ हैं, उनसे दूरी न बढ़ाएं, क्योंकि आज की नाराज़गी कल का पछतावा बन सकती है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
कन्या राशि की महिलाएं आज रिश्तों में थोड़ी उलझन महसूस कर सकती हैं। जीवनसाथी से बातचीत के दौरान पुरानी कोई बात दिल को चुभ सकती है और बात बढ़ भी सकती है। अविवाहित महिलाओं को किसी नजदीकी दोस्त से उम्मीद के मुताबिक जवाब न मिलने से दुख होगा। घर में किसी बड़े की कही बात आज मन को भारी कर सकती है, लेकिन उसी बात में कुछ सीख भी छिपी है। आज का दिन रिश्तों को परखने का नहीं, संभालने का है।
कन्या राशि की महिलाएं आज काम में परफेक्शन के कारण बहुत कुछ मिस कर सकती हैं। अगर आप हर चीज़ में अपना सौ फीसदी देने की सोच रही हैं, तो थोड़ा ढीला छोड़ना ज़रूरी होगा, नहीं तो खुद को ही थका देंगी। ऑफिस में किसी सहयोगी की गलती आपके नाम लग सकती है, जिससे सफाई देनी पड़ सकती है। जो महिलाएं किसी कॉम्पिटिटिव फील्ड में हैं, उन्हें आज खुद को प्रूव करने का दबाव रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को डिलिवरी या सर्विस में किसी छोटी चूक से नुकसान हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज गर्दन के निचले हिस्से में खिंचाव हो सकता है। लंबे समय से जो महिलाएं एक ही पोस्चर में बैठकर काम कर रही हैं, उन्हें आज रुक-रुक कर खड़े होना जरूरी होगा। सुबह गुनगुने पानी में नींबू और काला नमक डालकर पीना फायदेमंद रहेगा। कोई फिजियो एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करना आपकी सेहत को संभालेगा। आज कोई हेयर ट्रीटमेंट या केमिकल आधारित स्किन प्रोडक्ट से एलर्जी हो सकती है, तो सावधान रहें।
कन्या राशि की महिलाएं आज खर्च से ज्यादा बचत पर ध्यान दें। एक जरूरी सामान की कीमत उम्मीद से ज्यादा आने से बजट थोड़ा हिल सकता है। किसी रिश्तेदार या जान-पहचान वाले से उधार मांगा जा सकता है, लेकिन स्थिति को समझदारी से हैंडल करें। बैंक या किसी सरकारी स्कीम में निवेश का मन बनेगा, लेकिन आज सिर्फ जानकारी लेने तक ही बात रखें। आज कोई ऑनलाइन फ्रॉड या झांसे से भी सतर्क रहें, क्योंकि पैसा एक बार गया तो वापसी मुश्किल होगी।
आज कन्या राशि की महिलाएं घर के मुख्य द्वार पर नमक मिले पानी से पोछा लगवाएं और तुलसी के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे नेगेटिव सोच और आसपास का तनाव कम होगा। आज का लकी रंग नीला है और लकी नंबर है 2।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।