Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

आखिर महिलाओं पर अजीबो-गरीब जोक बनाकर क्यों लगाए जाते हैं ठहाके?

आपने कई बार लोगों को महिलाओं पर जोक सुनाते और पढ़ते देखा होगा। आज हम इसी के पीछे की वजह जानने की कोशिश करने वाले हैं।   
Updated:- 2023-02-18, 22:50 IST
image

अगर मैं आपसे सवाल करूं कि आपने सबसे पहले जोक कब सुना था तो आप शायद ही इस प्रश्न का जवाब दे पाएं क्योंकि छोटी सी उम्र से ही हम जोक सुनना शुरू कर देते हैं। कभी स्कूल में दोस्तों के साथ तो कभी घर पर। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े जोक की कमी लोगों के पास बिल्कुल भी नहीं होती है। यही कारण है कि गूगल पर भी जोक सर्च करने पर सबसे ज्यादा जोक पत्नियों से जुड़े ही सामने आते हैं। 

सिर्फ महिलाओं पर ही बनते हैं जोक? 

आप कह सकते हैं कि भला यह क्या बात हुई। जोक तो किसी पर भी बन सकते हैं। इसमें महिला और पुरुष का क्या लेना देना। बता दें कि यहां दिक्कत जोक से नहीं बल्कि कुछ अजीबो-गरीब बातों से हैं जिनको जोक के माध्यम से बढ़ावा दिया जाता है। 

आइए कुछ उदाहरणों के माध्यम से समझते हैं कि क्यों हम आज इस विषय के बारे में बात कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः आखिर क्यों रात 8 बजे के बाद महिलाओं को लगता है सड़क पर डर?

अधिकतर जोक में पत्नी से परेशान होते हैं पति 

joke on wife

आप पत्नी-पति से जुड़े किसी भी तरह के जोक को सर्च करने पर पाएंगे कि अधिकतर जोक में पति - पत्नी की बातों से, पत्नी के तानों से, पत्नी के मायके और ना जाने पत्नी की हर एक गतिविधि से परेशान नजर आते हैं। किसी जोक पत्नी को हिटलर की तरह दिखाया जाता है, तो किसी जोक में पत्नी को पैसे उड़ाने वाला। वहीं दूसरी तरफ पति की छवि अधिकतर बार एक सी ही पाई जाती है कि पति बिचारा और पत्नी के अत्याचारों का मारा है। (क्या पति की इनकम पर होता है पत्नी का हक?)

महिलाओं की ड्राइविंग पर जोक बनाना कितना है सही? 

women dont know driving

स्कूटी को पैरों से रोकने से लेकर गलत साइड गाड़ी चलाने तक जैसी कई बातों को महिला ड्राइवर से जोड़कर देखा जाता है। कुछ जोक में तो महिला ड्राइवर की गाड़ी में बैठने को आखिरी राइड तक बताया जाता है। दिक्कत जोक से ज्यादा इस मजाक को सच्चाई मान लेना है। परिणाम यह है कि आज अधिकतर लोग महिलाओं की ड्राइविंग को खराब मानते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः आखिर महिलाओं को क्यों दी जाती है हमेशा चुप रहने की सलाह?

जोक को ही सच क्यों मान लेते हैं हम 

weird jokes on female

जोक सुनते-सुनते कई बार हमारे लिए वही सच भी हो जाता है। यही कारण है कि छोटे-छोटे बच्चों को भी ऐसा ही लगता है कि मम्मी, पापा को परेशान करती है। ड्राइविंग के मामले में भी हम कुछ ऐसा ही देखते हैं। आज महिलाएं बड़े-बड़े जहाज उड़ा रही हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए महिलाएं पता नहीं क्यों खराब ड्राइवर हैं। 

अगर आप इस विषय के बारे में अपनी राय देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।