herzindagi
reason of period fatigue

इन कारणों से पीरियड्स में जरूरत से ज्यादा थकान होती है आपको

क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस होती है। जानिए इसके कारण
Editorial
Updated:- 2023-12-19, 16:21 IST

Periods Fatigue: पीरियड्स के वो चार दिन महिलाओं के लिए काफी कठिन होते हैं। पेट में दर्द,  हेवी फ्लो, ऐंठन और कमजोरी पीरियड्स में होना आम है। लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान जरूरत से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है। कई बार तो बेड से उठना भी भारी पड़ता है। इसे पीरियड फैटिग के नाम से जाना जाता है। आखिर ऐसा क्यों होता है आईए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट नुपुर रोहातगी से जानते हैं।

पीरियड्स के दौरान क्यों होती है ज्यादा थकान?

Why do I feel so tired with period

  • पीरियड्स के दौरान उन लोगों को ज्यादा थकावट होती है जिनका हीमोग्लोबिन पहले से ही कम होता है। एचबी की कमी के कारण एनीमिया जैसी समस्या होती है। इस दौरान हेवी फ्लो के चलते और भी ज्यादा खून की कमी हो जाती है। इस कारण बॉडी को एनर्जी नहीं मिल पाती है और आप जरूरत से ज्यादा थकान महसूस करती हैं।
  • पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है। इस कारण भी महिलाओं को थकान महसूस होती है। हालांकि, पीरियड ओवर होते ही इस हार्मोन का लेवल मेंटेन हो जाता है।
  • अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाएं ब्लोटिंग, पेट दर्द की वजह से परेशान रहती हैं। इस कारण कई बार खाना स्किप भी हो जाता है। ऐसे में थकान और कमजोरी होना स्वाभाविक है। क्योंकि आप के शरीर से लगातार ब्लड लॉस हो रहा होता है।
  • पीरियड्स के दौरान आपका तनाव हार्मोन यानी कि कॉर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाती है। इस कारण आपको हर वक्त चिड़चिड़ापन होता है, मूड स्विंग्स बना रहता है। स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने से आपके ओवरऑल बॉडी फंक्शन प्रभावित होता है। इस कारण आपको थकान बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें-सही समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स, तो रूटीन में शामिल करें ये 3 योग

पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

What helps with period fatigue

  • पीरियड्स के दौरान मील स्कीप करने से बचें। डाइट में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ को शामिल करें।
  • खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए पर्याप्त नींद ले इससे हैप्पी हार्मोन प्रोड्यूस होता है। मूड स्विंग और थकान से राहत मिलती है।
  • एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है।
  • कमजोरी दूर करने के लिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डिहाइड्रेशन की वजह से भी आपको थकान और समस्या होती है।
  •  

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़े-खाने के बाद महसूस होती है ब्लोटिंग? इस ड्रिंक से मिलेगी मदद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।