Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:22 AM IST

रात के समय में आम का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

हम भारतीय रात के खाने के साथ आम खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे सेहत पर कितने नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं।
Updated:- 2025-04-23, 17:22 IST
image

गर्मियों का मौसम कई तरह की दिक्कत लाता है, लेकिन इस मौसम को लोग इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि इस मौसम में मीठे-रसीले आम खाने को मिलते हैं। कुछ लोग तो आम के इतने शौकीन होते हैं, कि दिन भर में कई बार आम ही खाते हैं। अक्सर दोपहर और रात के खाने पर आम जरूर खाया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रात के वक्त आम खाने से बचना चाहिए। आइए एक्सपर्ट आइना सिंघल से जानत हैं कि क्यों रात के वक्त आम खाने से बचना चाहिए।

रात के समय में आम का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?

MANGO AT NIGHT

एक्सपर्ट बताती हैं कि आम मीठा फल है यानी इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा भरपूर होती है। यह हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। इससे अचानक से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। यह तेजी से नीचे भी गिरता है,जिससे आपको थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। खासकर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए

रात के समय में इंसुलिन संवेदनशीलता कम हो जाती है, इसलिए शरीर ग्लूकोज को फैट के रूप में जमा करने लगता है,खासकर पेट के आसपास

पके हुए भोजन की तुलना में यह बहुत ही तेजी से पचता है। जब इसे धीरे-धीरे पचने वाले भोजन के साथ मिलाया जाता है, तो यह आंत में फर्मेंट होना शुरू हो जाता है। इसके कारण गैस, एसिडिटी ,पेट फूलना  जैसी समस्याएं होने लगती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं PCOS के भी होते हैं अलग-अलग प्रकार? इससे जुड़ी जरूरी बातें जानें

आम खाने का आदर्श समय क्या है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

एक्सपर्ट का मानना है कि आम का सेवन तब अच्छा होता है, जब इसे अकेले नाश्ते के तौर पर किया जाए, या फिर भोजन से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले, या भोजन के 2 से 3 घंटे बाद खाया जाए। इसे खाने का आदर्श समय दिन का पहला भाग है, जब हमारी इंसुलिन संवेदनशीलता और मेटाबॉलिक रेट दोनों ही उच्च होते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।