घंटों एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घट रही है पेट की चर्बी? जानें कारण

एक्सरसाइज करने से कुछ लोगों का वजन तो कम होता है लेकिन उनका बेली फैट कम नहीं होता है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
Updated:- 2024-10-14, 16:35 IST
image

बढ़ता वजन हर किसी को परेशान करता है। खासकर पेट की चर्बी लोगों को ज्यादा परेशान करती है। इसे कम करने के लिए लोग जिम में घंटो मेहनत करते हैं। एक्सरसाइज करने से वजन तो कम होने लगता है लेकिन पेट की जिद्दी चर्बी कम होने का नाम नहीं लेती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको इसके कुछ संभावित कारण बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट रामिता कौर जी से।

एक्सरसाइज के बाद भी क्यों नहीं घटती है पेट की चर्बी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • पेट की चर्बी नहीं कम होती है तो इसके पीछे अधिक प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन जिम्मेदार होता है। जंक फूड्स में उच्च मात्रा में शक्कर, वसा और कैलोरी होती है। ये फूड्स पेट की चर्बी को बढ़ा सकते हैं।
  • कम नींद लेने की वजह से हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं जो पेट की चर्बी को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। रोजाना 8 घंटे की नींद आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
  • अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं तो इससे कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, यह पेट की चर्बी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। तनाव में अक्सर लोग उल्टा सीधा अनहेल्दी खा लेते हैं जो कहीं न कहीं पेट की चर्बी बढ़ाने में योगदान देता है।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए पिएं इस दाल का पानी

bellyfat after exercise

  • इंसुलिन प्रतिरोध एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर सही तरीके से इंसुलिन का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। यह स्थिति डायबिटीज के जोखिम और पेट की चर्बी को बढ़ाने में योगदान देती है।
  • एक्सरसाइज करते हैं और शुगर पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं है तो भी आपकी पेट की चर्बी बढ़ सकती है। खाना खाने के बाद आप मीठा खा लेते हैं या दिन भर में कई बार चाय पीते हैं तो भी इससे आप एक्स्ट्रा कैलोरी और शुगर का इंटेक कर रहे होते हैं।

यह भी पढ़ें-वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं इन 2 मसालों की चाय

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।