Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

शरीर के लिए हैप्पी हार्मोन क्यों जरूरी है?

हैप्पी हार्मोन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता हैं। ये चार तरह के होते हैं। आइए जानते हैं इनके नाम और काम क्या हैं?
Updated:- 2024-10-10, 11:18 IST
image

सेहतमंद रहने के लिए जैसे हमें सही खान पान और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर को हैप्पी हार्मोन की जरूरत होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि हैप्पी हार्मोन क्या है तो आपको बता दें कि हमारे शरीर में पाए जाने वाले ये वो रासायनिक संदेशवाहक होते हैं जो खुशी और आनंद की भावना पैदा करते हैं। यही वह हार्मोन होते हैं जो मस्तिष्क में खुशी और संतोष की भावना पैदा करते हैं। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि शरीर के लिए हैप्पी हार्मोन क्यों जरूरी है। यह कैसे शरीर पर पॉजिटिव असर डालता है।

शरीर के लिए हैप्पी हार्मोन क्यों जरूरी है? (benefits of happy

hormones)

happy homome serotonin

आपको बता दें कि हैप्पी हार्मोन चार तरह के होते हैं। डोपामाइन, एंडोर्फिन, सेरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन...यह सभी हार्मोन आपको खुश रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

  • हैप्पी हार्मोन से मूड में सुधार होता है। सेरोटोनिन जिसे हम मूड हार्मोन के नाम से जानते हैं, यह तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है। जब सेरोटोनिन का शरीर में उच्च स्तर होता है तो हम खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं।
  • इसका दूसरा काम है तनाव कम करना है। डोपामाइन तनाव कम करने में सहायक होता है। यह हमें उस काम को करने के लिए प्रेरित करता है जो हमें खुशी देता है। इससे तनाव अपने आप ही काम हो जाता है। यह हमें चीजों को याद रखने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अच्छी नींद लेने से आपकी मानसिक स्वास्थ्य पर तो असर पड़ता ही है इससे आपके शरीर की कार्य क्षमता को भी बढ़ावा मिलता है।
  • हैप्पी हार्मोन जैसे एंडोर्फिन को पेन किलर हार्मोन के नाम से जाना जाता है इससे दिमाग और मन शांत रहता है। यह हमारे शरीर में दर्द के एहसास को काम करते हैं जब शरीर में एंडोर्फिन का स्तर सही होता है तो दर्द और असहजता की भावना कम होती है।

यह भी पढ़ें-हार्मोन नहीं बल्कि इस वजह से होती हैं आप पुरुषों की तरफ अट्रैक्ट

laughing-happy-attractive-woman-touching-belly-pointing-finger-up_176420-17338

ऑक्सीटोसिन हार्मोन जिसे हम लव हार्मोन के नाम से जानते हैं। यह रिश्तो से जुड़ा हुआ हार्मोन है। यह हमें लोगों के साथ संबंध बनाने में मदद करता है। यह हार्मोन प्रसव के दौरान गर्भाशय के संकुचन और प्रसव के बाद स्तनपान को उत्तेजित करता है। यह हार्मोन यौन उत्तेजना, रोमांटिक लगाओ माता-पिता से बच्चे का संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हैप्पी हार्मोन हमारे ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं। यह ओवरऑल  हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। हमें नई चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिक प्रेरित करते हैं और जीवन के प्रति हम पॉजिटिव नजरिया रखते हैं।

यह भी पढ़ें-लाइफ में बढ़ गया है स्‍ट्रेस तो घबराएं नहीं इन मजेदार तरीकों से करें कम

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।