एक फ्लोर चढ़ते ही फूलने लगती है सांस, कहीं शरीर में इन चीजों की कमी तो नहीं?

क्या आप सीढ़िया चढ़ते वक्त थक जाती हैं। एक फ्लोर चढ़ते चढ़ते ही सांसें तेज हो जाती है?हार्टबीट जोर जोर से चलता है, कुछ सेकेंड के लिए ऐसा भी लगता है, कि आप बेहोश होकर गिर जाएंगी, तो आप इसे थकान या मोटापा समझकर नजरअंदाज न करें। हो सकता है कि आपके शरीर को कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो रही हो। आज हम आपको इसी बारे में इस आर्टिकल में जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सीढ़ियां चढ़ते वक्त ऐसा महसूस होने के पीछे क्या वजह हो सकती है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौन ने जानकारी साझा की है।
एक फ्लोर चढ़ते ही क्यों फूलने लगती है सांस?
View this post on Instagram
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपके शरीर में लो हीमोग्लोबिन है, तो ऐसा हो सकता है। बता दें कि हीमोग्लोबिन एक ऐसा प्रोटीन होता है, जो शरीर में ऑक्सीजन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करता है। जब शरीर में इसका स्तर कम हो जाता है, जो मांसपेशियों और शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है। और जरा सी मेहनत करने पर भी सांस फूलने लगती हैं
- हरी पत्तेदार सब्जियां
- गुड़
- अनार और चुकंदर का सेवन करें।
- विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करें।
- डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट्स लें
- बीटरूट और आमला जूस से दिन की शुरुआत करें।
यह भी पढ़ें-फिर से लौट रहा है COVID-19, इन लक्षणों पर रखें कड़ी नजर और बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो न्यूरोलॉजिकल सिस्टम प्रभावित होता है। इससे आपकी सांस लेने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। इसके कारण भी सांस फूलना, थकान, कमोजरी, हाथ पैरों में झुनझुनी होती है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी भी हल्की मेहनत करने पर सांस फूलने की दिक्कत दे सकती है।
- सुबह की धूप लें।
- दूध और अंडा।
- मांसाहारी चीजें खाएं।
- डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 और विटामिन डी सप्लीमेंट्स ल
यह भी पढ़ें-वर्कआउट के बाद अक्सर होती है ब्लोटिंग, तो जानिए इसके पीछे कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- सीढ़ियां चढ़ने पर मेरी सांस क्यों फूलती है?
- अगर आपके शरीर में लो हीमोग्लोबिन है, तो ऐसा हो सकता है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी भी हल्की मेहनत करने पर सांस फूलने की दिक्कत दे सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।