खाने के तुरंत बाद लगती है शौच ? एक्सपर्ट से जानें कारण

शौच करना बेहद जरूरी है, दिन भर में दो से तीन बार शौच करना हेल्दी पाचन तंत्र की तरफ इशारा करता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाने के तुरंत बाद शौच के लिए भागते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आप ऐसा अकेला महसूस नहीं करते हैं, यह समस्या बहुत लोगों के साथ होती है। आइए जानते हैं इसका मुख्य कारण क्या है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।
खाने के तुरंत बाद क्यों लगती है शौच ?
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती है कि इसका मुख्य कारण है गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लेक्स, यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसमें आपके पेट में भोजन के प्रवेश करने पर आपके कोलन में संकुचन होता है। जब आप खाते हैं तो आपका पेट फूलता है और यह रिफ्लक्स सक्रिय हो जाता है, जिससे आपका बड़ा अंत सक्रिय होकर शौच के लिए प्रेरित करता है।
गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लक्स क्यों होता है?
- पेट से अधिक खाना या हाई फैट मील
- गर्म या कैफीनेटेड ड्रिंक
- बिना गैप के बार-बार खाना खाना
- आईबीएस
यह भी पढ़ें-क्या रात को जल्दी खाना खाने से वजन कम होता है?
गैस्ट्रो कॉलिक रिफ्लक्स को मैनेज करने के टिप्स

- छोटे और नियमित भोजन लें,इससे पाचन तंत्र पर दबाव कम होता है।
- कम वसा और आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ चुनें।
- ज्यादा मसालेदार और कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ से बचें।
- तनाव प्रबंधन करें ।
- अपने भोजन को ठीक से चबाएं और धीरे-धीरे खाएं।
- दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन सीमित करें।
- जिन चीजों से आपको रिफ्लक्स ट्रिगर होता है, उन्हें नोट करें और धीरे-धीरे ऑन ट्रिगर को समाप्त करें।
यह भी पढ़ें-बॉडी में हर वक्त रहता है पेन? शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।